आशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन ने किया प्रदर्शन
शुक्रवार को वह आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन द्वारा तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की करीबन
संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर :
आदमपुर में रविवार को मजदूर, किसान तथा कर्मचारी जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। इससे पहले शुक्रवार व शनिवार को आशा, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी वर्कर्स की देशव्यापी हड़ताल में बड़ी संख्या में परियोजना कर्मी हिस्सा लेंगी। यह जानकारी आदमपुर सर्वकर्मचारी संघ के प्रधान रामसुरत ने दी।
शुक्रवार को वह आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन द्वारा तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की करीबन 85 फीसदी मेहनतकश आवाम संकट में है। वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव एवं आदमपुर खंड प्रधान कृष्णा शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिन्हें कोरोना योद्धाओं का नाम दिया जा रहा है, चाहे वह स्वास्थ्य के ढांचे में आशा वर्कर्स हो, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी या डाक्टर, किसी के भी वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है, बल्कि उनके डीए व अन्य भत्ते भी रोक दिए गए। धरने को आशा वर्कर सरोज, कमलेश आदि ने भी संबोधित किया।