Move to Jagran APP

हिसार में महिला और बच्‍ची से दुष्‍कर्म करने वाले काबू, एक दुष्‍कर्म पीडि़ता पर समझौते का दबाव

हिसार में दुष्‍कर्म और छेड़छाड़ के चार मामले सामने आए हैं जिनमें जांच चल रही है। इसमें एक केस में दुष्कर्म पीडि़ता पर समझौता का दबाव है। बच्‍ची और महिला से दुष्‍कर्म करने वाले काबू

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 07:02 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 07:02 PM (IST)
हिसार में महिला और बच्‍ची से दुष्‍कर्म करने वाले काबू, एक दुष्‍कर्म पीडि़ता पर समझौते का दबाव
हिसार में महिला और बच्‍ची से दुष्‍कर्म करने वाले काबू, एक दुष्‍कर्म पीडि़ता पर समझौते का दबाव

हिसार, जेएनएन। हिसार में दुष्‍कर्म और छेड़छाड़ के चार मामले सामने आए हैं जिनमें जांच चल रही है। इसमें एक केस में दुष्कर्म पीडि़ता पर समझौता का दबाव बनाते हुए आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को पीडि़ता ने बताया कि आरोपित भिवानी निवासी उदयभान, पवन, सतनाम उसको धमकी दे रहे है। महिला ने कहा कि उसका केस अब गवाही पर है। इस लिए आरोपित उसको फोन सहित घर आकर धमकी दे रहे है। पिछले दिनों वह भी कई लोगों के साथ घर आए और दबाव बनाया। समझौता नहीं करने पर बच्चे को भी मारने की धमकी दी।

loksabha election banner

महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपित पकड़ा

हिसार : उत्तर प्रदेश के बिजनौर थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपित बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह महिला को हिसार में रखने के बाद चार माह से मिलने नहीं आ रहा था। इस पर पीडि़ता आरोपित के घर पहुंच गई, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे वापस भेज दिया था। तब महिला पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था।

पुलिस के अनुसार, महिला का कई साल से पति के साथ विवाद चल रहा था। उस दौरान वह कुछ समय अलग रही, लेकिन समझौता होने के बाद वापस चली गई। इसी दौरान उसकी बंटी से मुलाकात हुई। बंटी ने उसे पति से तलाक लेकर शादी करने का दबाव बनाया। ढाई साल पूर्व वह महिला को ससुराल से अपहरण कर ले आया। हिसार शहर में रखते हुए उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म व छेड़छाड़ के अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार

हांसी/नारनौंद : नारनौंद उपमंडल के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। नेपाली मूल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जींद में जीरो एफआइआर दर्ज कर हांसी पुलिस के पास भेजी गई थी। दुष्कर्म की घटना करीब एक साल पूर्व नारनौंद के एक गांव में हुई थी। पीडि़ता गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद उसने स्वजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। जानकारी के अनुसार नारनौंद में एक किसान के खेत में अनिल ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। यहां नेपाली मूल का परिवार भी काम किया करता था। एक दिन अनिल ने नेपाली परिवार की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की किया। पीडि़ता के गर्भवती होने के बाद स्वजनों ने पुलिस में शिकायत दी थी। जांच के बाद पुलिस आरोपित अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, हांसी के एक गांव में आधी रात को युवक ने घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर स्वजन जाग गए। इसके बाद आरोपित मनोज बच्ची की मां को धक्का देकर फरार हो गया था।  मामले में बिठमड़ा निवासी आरोपित मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

हिसार : जिले के एक गांव में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि उसका पति रेहड़ी लगाता है। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान घर पर पड़ोसी राजकुमार आया और उससे छेड़छाड़ की। उसने व उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपित राजकुमार के भाई शिवदयाल और सुरेश ने दोनों को पीटा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.