Move to Jagran APP

अनूप लोहान बने स्की व स्नो बोर्ड खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनूप लोहान ने बताया कि यह खेल संघ भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है। इस खेल को खेलो इंडिया व राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भी शामिल किया हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:41 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:41 AM (IST)
अनूप लोहान बने स्की व स्नो बोर्ड खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष
अनूप लोहान बने स्की व स्नो बोर्ड खेल संघ के प्रदेश अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, नारनौंद : स्की और स्नो खेल संघ के सदस्यों की बैठक कस्बे की जाट धर्मशाला में हुई। बैठक में सर्व समिति से चेयरमैन अनूप लोहान को खेल संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। करण सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, पवन कुमार सोनीपत को उपप्रधान, सुमनलता को प्रदेश महासचिव, अंतरराष्ट्रीय विटर गेम प्रशिक्षक राज कपूर को कोषाध्यक्ष, नारनौंद नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शमशेर सैनी को प्रदेश सह सचिव, मुकेश बत्रा व विजेंद्र लोहान को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनूप लोहान ने बताया कि यह खेल संघ भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है। इस खेल को खेलो इंडिया व राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में भी शामिल किया हुआ है। खेल को और बढ़ावा देने के लिए इसकी ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। अब तक यह खेल जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में खेला जाता थ, लेकिन अब इसे प्रदेश में भी आयोजित करवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.