Move to Jagran APP

फतेहाबाद में एंटी नारकोटिक्स टीम ने डेढ़ किलोग्राम अफीम सहित दो को किया गिरफ्तार, राजस्थान के हैं आरोपित

फतेहाबाद एंटी नारकोटिक्स पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार की तरफ से कुछ लोग नशा लेकर आ रहे है। जिसके बाद पुलिस ने गांव धागड़ के पास नेशनल हाईवे 9 पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान हिसार की तरफ से एक आल्टो कार आती दिखाई दी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 12:01 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 12:01 PM (IST)
फतेहाबाद में एंटी नारकोटिक्स टीम ने डेढ़ किलोग्राम अफीम सहित दो को किया गिरफ्तार, राजस्थान के हैं आरोपित
फतेहाबाद में पकड़े गए आरोपितों की पहचान राजस्थान के रूप में हुई।

फतेहाबाद, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। यहीं कारण है कि पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर छापामार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को सूचना मिल जाती है तो उसे पकड़ लेती है, लेकिन कई चोर ऐसे भी है पुलिस को चकमा देकर भाग भी जाते है। लेकिन पिछले दो दिनों से पुलिस चुस्त नजर आ रही है। रतिया व फतेहाबाद में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस पता कर रही है कि जो अफीम पुलिस ने पकड़ी है एक ही जगह से सप्लाई तो नहीं हुई है। पुलिस दोनों ही मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। पुलिस अब तीनों को रिमांड पर लेगी और पता करेगी कि उनके साथ और कौन व्यक्ति शामिल है। 

loksabha election banner

केस : 1 

एंटी नारकोटिक्स पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार की तरफ से कुछ लोग नशा लेकर आ रहे है। जिसके बाद पुलिस ने गांव धागड़ के पास नेशनल हाईवे 9 पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान हिसार की तरफ से एक आल्टो कार आती दिखाई दी। कार को पुलिस ने रूकवा लिया। जब उसकी तलाशी ली तो कार के अंदर से 1 किलो 540 ग्राम अफीम बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, पकड़े गए आरोपितों की पहचान राजस्थान के जिला चितौडगढ़ के गांव मंगलवाड़ निवासी भैरूलाल व राजस्थान के जिला अजमेर के गांव गणेशपुरा निवासी उगमालाल के रूप में हुई है। 

केस : 2

रतिया पुलिस ने अनाजमंडी से बरामद की 1.5 किलोग्राम अफीम 

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के माडल टाउन क्षेत्र के एक घर में एक युवक चूरापोस्त व अफीम रखे हुए हैं, अगर दबिश दी जाए तो काबू किया जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में आदिश नामक उक्त युवक को काबू कर लिया। घर के बेड से करीब डेढ़ किलोग्राम अफीम तथा 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर लिया। युवक अच्छे घर से भी बताया गया है। ऐसे में पुलिस जांच कर रही है कि यह अफीम कहां से आई थी।

इस साल पुलिस ने यह पकड़ा है नशा 

चार महीनों में मादक पदार्थों के दर्ज मामले : 85

अब तक इन मामलों में गिरफ्तारी        : 137

हेरोइन बरामद                      : 2.395 किलोग्राम

अफीम बरामद                      : 6 किलोग्राम 

चूरापोस्त                          : 231.470 किलोग्राम 

भांग                             : 2.100 किलोग्राम 

स्मैक                            : 5.2 किलोग्राम  

नशे की गोलियां                    : 39800

नशे की शिशियां                   : 12

फतेहाबाद एसपी के अनुसार

नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दो मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ की जाएगी कि यह नशा कहां से लेकर आए है।

----सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.