Move to Jagran APP

अब सेवन समिट टारगेट में अमेरिका की देनाली चोटी को फतह करने निकली अनीता कूंडू

पासा राम धत्तरवाल, उकलाना : हौसला बुलंद हो तो सफलता हासिल करने से कोई बाधा आपको नहीं रोक सकती। यह

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 05:47 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 05:47 PM (IST)
अब सेवन समिट टारगेट में अमेरिका की देनाली चोटी को फतह करने निकली अनीता कूंडू
अब सेवन समिट टारगेट में अमेरिका की देनाली चोटी को फतह करने निकली अनीता कूंडू

पासा राम धत्तरवाल, उकलाना :

loksabha election banner

हौसला बुलंद हो तो सफलता हासिल करने से कोई बाधा आपको नहीं रोक सकती। यह साबित करती आ रही हैं गांव फरीदपुर की बेटी और एवरेस्ट को दोनों ओर से फतह करने वाली भारत की प्रथम महिला अनीता कुंडू। अनीता अब सेवन समिट के तहत अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतह करने के लिए 20 जून को अमेरिका के लिए रवाना हुई और उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार अमेरिका का वीजा हासिल कर लिया है। जिससे अब उनके हौसले भी ओर ज्यादा बुलंद हो गए हैं। सेवन समिट के तहत करेंगी देनाली चोटी को फतह

अनीता कुंडू ने 18 मई 2013 में एवरेस्ट को नेपाल की ओर से तथा 21 मई 2017 को चीन की ओर फतह करके रिकार्ड कायम किया था और वे एवरेस्ट को दोनों ओर से फतह करने वाली देश की प्रथम महिला बन गई थी। उसके बाद उन्होंने 21 मार्च 2018 को इंडोनेशिया की लगभग पांच हजार मीटर ऊंची चोटी को फतह किया था। अब वे अमेरिका की 6 हजार 190 मीटर ऊंची चोटी को फतह करने के लिए 20 जून को देश से अमेरिका के लिए रवाना हो गई।

केंद्रीय मंत्रियों के दखल के बाद दूसरी बार में मिला वीजा

अमेरिका की देनाली चोटी को फतह करने के लिए जब अनीता कुंडू ने वीजा के लिए आवेदन किया तो एजेंट द्वारा उनकी सभी सफलताओं को सही तरीके से पेश नहीं किया। जिस कारण अमेरिका द्वारा पांच जून को अनीता कुंडू के वीजा आवेदन को रद्द कर दिया गया। लेकिन अनीता कुंडू ने हार नहीं मानी और वे वीजा लेने के लिए विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके ¨सह, केंद्रीय इस्पात मंत्री बिरेंद्र ¨सह व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कार्यालय पहुंची। केंद्रीय मंत्रियों की सिफारिश के बाद आखिकार अमेरिका द्वारा 19 जून को अनीता कुंडू को वीजा प्रदान कर दिया गया।

बीस लाख रुपये का खर्च वहन करेगा एसआइएस

अनीता कुंडू सेवन समिट के तहत अब अमेरिका की देनाली चोटी को फतह करने के लिए जा रही हैं। इस मिशन पर लगभग बीस लाख रुपये का खर्च आएगा। जिसमें से दस लाख रुपये अग्रिम तौर पर जमा करवाए जा चुके हैं। इस मिशन के सारे खर्च को राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की एसआइएस कंपनी वहन करेगी। जिसने इंडोनेशिया मिशन के खर्च को भी वहन किया था और अनीता कुंडू को अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाने की घोषणा की थी। 24 घंटों की यात्रा और फिर तुरंत मिशन फतह

अनीता कुंडू ने बताया कि वे अमेरिका की देनाली चोटी को फतह करने के लिए 20 जून को अमेरिका जाने के लिए फ्लाइट में सवार हुई और लगातार 24 घंटों की यात्रा के बाद अमेरिका पहुंचेंगी। उसके तुरंत बाद 22 जून को वे मिशन देनाली फतह के लिए निकल पड़ेंगी। इस मिशन में वे भारत से अकेली हैं और विश्व के कुल छह एवरेस्टर भाग ले रहे हैं। यह चोटी बहुत ही ठंडी और जो तापमान एवरेस्ट का 24 हजार फीट की ऊंचाई पर है वह इस चोटी की मात्र सात हजार की फीट पर है।अनीता कुंडू इस मिशन को 15 जुलाई तक पूरा कर लेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.