Move to Jagran APP

बीच राह से वापस लौटना इन्हें नहीं गवारा, 17 हजार से 14 हजार फीट पर डटीं अनीता चढ़ाई करेगी दोबारा

अनीता कुंडू व उनकी टीम के अन्य पर्वतारोही दो जुलाई को देनाली की 17 हजार फीट ऊंचाई पर बने चौथे कैंप में पहुंच गए थे। लेकिन अचानक मौसम ज्यादा खराब हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Jul 2018 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 01:35 PM (IST)
बीच राह से वापस लौटना इन्हें नहीं  गवारा, 17 हजार से 14 हजार फीट पर डटीं अनीता चढ़ाई करेगी दोबारा
बीच राह से वापस लौटना इन्हें नहीं गवारा, 17 हजार से 14 हजार फीट पर डटीं अनीता चढ़ाई करेगी दोबारा

पासाराम धत्तरवाल, उकलाना (हिसार) : एवरेस्ट को दोनों ओर से फतह करने वाली भारत की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता अनीता कुंडू को अमेरिका की सबसे ऊंची चौटी पर अपने मिशन सेवन समिट के तहत खराब मौसम के कारण चौथे कैंप से वापस तीसरे कैंप में लौटना पड़ा और उसके दो साथी पर्वतारोही तबीयत खराब होने के कारण मिशन को छोड़कर वापस बेस कैंप आ गए हैं, लेकिन अनीता कुंडू के हौंसले अब भी बुलंद हैं और मिशन को पूरा करने के लिए 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बने तीसरे कैंप में मौसम साफ होने का इंतजार कर रहीं हैं। जैसे ही मौसम साफ हो जाएगा तभी अनीता कुंडू फिर से अपने मिशन को पूरा करने के लिए चढ़ाई शुरू करेंगी।

loksabha election banner

छह पर्वतारोहियों के साथ 22 को शुरू किया था मिशन देनाली

अनीता कुंडू अपने सेवन समिट के तहत एवरेस्ट व इंडोनेशिया की चोटी पर फतह कर चुकीं हैं। अब तीसरे मिशन के तहत वे अमेरिका की देनाली चोटी को फतह करने के गई हुई हैं। उन्होंने मिशन देनाली 22 जून को शुरू किया था। इस मिशन में कुल छह पर्वतारोही शामिल हैं। भारत से वे अकेली पर्वतारोही हैं।

17 हजार फीट की ऊंचाई से वापस लौटी

अनीता कुंडू दो जुलाई की रात को 23 हजार फीट ऊंची के चौथे कैंप 17 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई थी। लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया। जिस कारण अलर्ट जारी किया गया यहां पर उनकी टीम को खतरा है। जिस कारण अनीता कुंडू अपनी टीम के अन्य साथियों के साथ तीन जुलाई को वापस 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बने तीसरे कैंप में लौट आई हैं। दो पर्वतारोही खराब मौसम के कारण मिशन छोड़ वापस लौटे

अनीता कुंडू व उनकी टीम के अन्य पर्वतारोही दो जुलाई को देनाली की 17 हजार फीट ऊंचाई पर बने चौथे कैंप में पहुंच गए थे। लेकिन अचानक मौसम ज्यादा खराब हो गया। जिस कारण दो पर्वतारोहियों की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके चलते ये दोनों पर्वतारोही मिशन को छोड़कर वापस बेस कैंप लौट आए हैं। अब आगे का मिशन में चार पर्वतारोही शेष बचे हैं।

अगले चार-पांच दिनों में कर सकती हैं फतह

अनीता कुंडू 14 हजार फीट पर मौसम साफ होने का इंतजार कर रही हैं। जैसे ही मौसम साफ हो जाएगा। वे अपना मिशन देनाली फतह शुरू कर देंगी। अब आगे मौसम साफ रहा तो वे अगले चार-पांच दिनों में देनाली की 23 हजार फीट की ऊंची चोटी को फतह कर लेंगी और देनाली फतह करने वाली हरियाणा की पहली पर्वतारोही बन जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.