बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, एक व्यक्ति की हालत गंभीर
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। गैस रिसाव के कारण बर्फ फैक्टरी संचालक राधेश्याम कटारिया बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
हिसार, जेएनएन। सब्जी मंडी में पुलिस चौकी के पास स्थित एक बर्फ फैक्टरी में सोमवार को गैस रिसाव हो गया। गैस का रिसाव होने से आस पास के दुकानदार दुकान बंद कर अपने घरों की और लौटने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। गैस रिसाव के कारण बर्फ फैक्टरी संचालक राधेश्याम कटारिया बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अमोनिया गैस रिसाव की बात सुनते ही आस पास के लोग डर गए। वहीं फायर बिग्रेड की टीम ने सभी लोगों को फैक्टरी से दूर जाने के लिए कहा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम गैस रिसाव रोकने के लिए फैक्टरी के अंदर गई। मगर बात नहीं बनी, इसके बाद फिर से पूरी तैयारी कर टीम फैक्टरी में गई और गैस रिसाव को सही किया।
बता दें कि इससे पहले भी हिसार की वीडियाे मार्केट के पास स्थित एक बर्फ फैक्टरी में अमेानिया गैस रिसाव हो गया था। तब भी इसी तरह के हालात बने थे और गैस रिसाव से आस पास के लोग भयभीत हो गए थे। अब एक बार फिर से इसी तरह हुआ है। लोगों ने बताया कि अमोनिया गैस के कारण जान तक चली जाती है। ऐसे में सजगता बरतनी जरूरी है।
क्या है अमोनिया गैस, कितनी खतरनाक
अमोनिया एक तीक्ष्ण गंध वाली रंगहीन गैस है। यह हवा से हल्की होती है तथा इसका वाष्प घनत्व 8.5 है। यह जल में अति विलेय है। अमोनिया के जलीय घोल को लिकर अमोनिया कहा जाता है यह क्षारीय प्रकृति का होता है। यूरिया, अमोनियम सल्फेट, आदि रासायनिक खादों को बनाने में अमोनिया का उपयोग किया जाता है। बर्फ के कारखाने में शीतलक के रूप में अमोनिया का उपयोग किया जाता है। थोड़ी ज्यादा मात्रा में अमोनिया सूंघने पर जान तक जा सकती है। 1984 में भोपाल गैस त्रासदी इसका बड़ा उदाहरण है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप