फ्लावर कार्निवल का शुभारंभ कर कृषि मंत्री ने मखाने की खेती की ली जानकारी
जागरण संवाददाता हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि व किसान कल्याण
जागरण संवाददाता, हिसार: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि व किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य एवं कानून मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कृषि पर्यटन केन्द्र का उद्घाटन किया व दो दिवसीय गोल्डन जुबली फ्लावर कार्निवल-2020 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह व विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कुलपति ने मुख्य अतिथि को कृषि पर्यटन केन्द्र की स्थापना एवं उद्देश्य के बारे बताया व केन्द्र में स्थापित विटामिन गार्डन, औषधीय गार्डन, एक्वेटिक प्लांट गार्डन आदि की जानकारी दी। कृषि मंत्री ने कहा कि यह केन्द्र स्कूली छात्रों के लिए बहुत ही लाभकारी होगा। छात्रों द्वारा उत्पादित कट-फ्लावर की खेती के बारे में जानकारी ली व किसानों की आय को दोगुना करने के लिए फूलों की खेती पर बल दिया। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए मखाना की खेती के मॉडल का भी अवलोकन किया। केन्द्र के इन्चार्ज डा. अरविन्द मलिक ने बताया कि विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों की जानकारी दी।