पशु ठेकेदार की टीम पर हमले के बाद जागा प्रशासन, कमिश्नर ने एसपी को लिखा पत्र, अभियान बंद
शहर की जनता के लिए परेशानी बने हैं बेसहारा पशु लोग गवां चुके हैं जान कई हो चुके हैं घायल। निगम की सुस्त कार्यप्रणाली देख सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को जगा रही जनता।
जेएनएन, हिसार। पशु ठेकेदार की टीम पर हमले के बाद नगर निगम प्रशासन जागा है। निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी को पत्र लिखकर आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं टीम पर हमले के बाद पशु ठेकेदार ने पशु पकडऩे का अभियान बंद कर दिया है। पशु ठेकेदार विकास पूनिया का कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होती और पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती तब तक वह शहर से एक भी पशु नहीं पकड़ेंगे। नगर निगम कमिश्नर का पत्र मिलने के बाद एसपी ने आरोपितों पर कार्रवाई के लिए आदेश दे दिए हैं। इस मामले में एफआइआर होगी।
शहर में बेसहारा पशुओं का आतंक है। हर रोज कहीं न कहीं शहरवासी इनके कारण घायल हो रहे हैं। वहीं पुलिस की ओर से ठेकेदार के साथी के हाथपांव तोड़ने के मामले में निगम प्रशासन व पुलिस द्वारा कोई सख्त कदम न उठाने पर जनता में रोष है। लोगों में निगम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा पनपने लगा है। सेक्टरवासी तो आंदोलन करने पर विचार विमर्श करने लग गए हैं। वहीं आमजन पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। वे निगम को अपने ही कर्मचारी पर बेसहारा गाय के हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुके हैं। बाजवूद इसके निगम अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं।
जाने कैसे अफसरों की कार्यप्रणाली से जनता परेशानी
1. सफाईकर्मी को गाय ने उठाकर फेंका, शिकायत के बावजूद आज तक नहीं हुई कार्रवाई।लाजपत नगर के कपिल ने 19 मार्च को मेयर, विधायक और सीएम विंडो पर बेसहारा पशु की शिकायत की। कारण एक गाय यहां एक बुजुर्ग की जान ले चुकी है। कई को टक्कर मारकर घायल कर चुकी है। कुछ दिन पूर्व तो एक महिला सफाई कर्मचारी को टक्कर मारी। हमारे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। उस वीडियो को सोशल मीडिया के माध्मय से शिकायत की लेकिन आज न तो सीएम विडों पर समाधान हुआ न मेयर व विधायक को शिकायत देने पर समाधान हो पाया। ऐसे लगता है अफसरों ने जनता की सुध लेना छोड़ दिया।
2. लाजपत नगर निवासी बुजुर्ग महिला बिमला देवी को करीब छह माह पहले उसी गाय ने टक्कर मारी। आज तक निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रही है। महिला का कहना है कि गाय मेरे बच्चों तक को गाय टक्कर मार चुकी है। इस गाय की कई बार मेरे बच्चे व आसपास के लोगों ने शिकायत की लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ।
3. ठेकेदार विकास पूनिया के साथी के हाथ-पांव तोडऩे के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने एफआइआर दर्ज नहीं करवाई। ठेकेदार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए एसपी को लिखने की स्टाफ बात कहता नजर आया। आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण ने कहा कि हमने स्टाफ को बता की तो उन्होंने बताया कि कमिश्नर की ओर से एसपी को ठेकेदार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने के बारे में लिखा है।
पशु ठेकेदार विकास पूनिया ने कहा कि हमने आज फिर शिकायत दी है। नगर निगम प्रशासन की ओर से आज भी कोई कार्रवाई आरोपितों पर नहीं की गई। हमने शुक्रवार को भी लिखित में शिकायत दी है। जब तक आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होती हम एक भी पशु नहीं पकड़ेंगे।