Move to Jagran APP

सिरसा में वन अधिकारी के पद से रिटायर्ड होने के बाद पेड़ पौधे लगाने का जुनून, हरियाली से घिरा घर

एसके गोयल ने घर पर ऑक्सीजन देने वाले विभिन्न किस्मों के करीब 150 पौधे लगाए हुए हैं। घर पर उन्होंने जामुन नीम आंवला चीकू पाम अशोका लेडी प्लांट हैंगिग प्लांटस मनी प्लांट गरबेरा डेजी पाइन प्लांट एलोवरो टियर्स शतवार तुलसी नींबू आम पपीता लगाए हुए हैं।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 09:28 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 09:28 AM (IST)
सिरसा में वन अधिकारी के पद से रिटायर्ड होने के बाद पेड़ पौधे लगाने का जुनून, हरियाली से घिरा घर
सिरसा निवासी एसके गोयल के घर की हरियाली से मिलती है ऑक्सीजन

सिरसा, जेएनएन। जिन्‍हें प्रकृति से लगाव होता है वह हमेशा रहता है। सिरसा में जिला वन अधिकारी के पद से रिटायर्ड एसके गोयल के लगाए पेड़ पौधे घर में तो भरपूर ऑक्सीजन दे ही रही हैं वहीं अपने आस पड़ोस में भी घर की हरियाली जीवनदायी ऑक्सीजन बांट रहे है। इसी के साथ सिरसा के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर 20 निवासी एसके गोयल दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

loksabha election banner

हमेशा से रहा पेड़ पौधों से लगाव

एसके गोयल ने वन विभाग में वर्ष 1971 में रेंज अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाला। इसके बाद 1999 में वन अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली। उन्होंने अपनी विभिन्न जिलों में सेवाएं दी। इसके बाद वर्ष 2009 में फतेहाबाद जिले से रिटायर्ड हो गये। अपनी ड्यूटी के दौरान उन्होंने हरियाली बढ़ाने के लिए कार्य किया। इसी के साथ समय समय पर दूसरों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते थे। इसी के साथ अब भी समय समय पर सार्वजनिक स्थानों व सड़कों के किनारे पेड़ पौधे लगाते रहते हैं।

हरियाली से घिरा है घर

सेक्टर स्थित आवास पर एसके गोयल ने अनेक किस्मों के पेड़ पौधे लगाए हुए हैं। अब घर के आंगन से लेकर छत पर पौधे ही पौधे नजर आते हैं। घर पर ऑक्सीजन देने वाले विभिन्न किस्मों के करीब 150 पौधे लगाए हुए हैं। घर पर उन्होंने जामुन, नीम, आंवला, चीकू, पाम, अशोका, लेडी प्लांट, हैंगिग प्लांटस, मनी प्लांट, गरबेरा डेजी, पाइन प्लांट एलोवरो, टियर्स, शतवार, तुलसी, नींबू, आम, पपीता लगाए हुए हैं। इसी के साथ कभी भी बाजार से सब्जियां नहीं खरीदते हैं। घर पर सीजन के हिसाब से सब्जियां लगाते हैं।

----पौधे जीवनदाय‍क हैं। ये सब जानते हैं, मगर कोरोना काल में इनकी अहमियत का अहसास सबको हो चला है। पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे होने बहुत जरूरी है। इसी से ही हमें जीवन रूपी ऑक्सीजन मिलती है। इनसे फ्री में ऑक्सीजन भरपूर मिलती है।

एसके गोयल, पूर्व वन अधिकारी, सिरसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.