पत्नी की हत्या कर पुलिस थाने पहुंचा पति, कहा- उसे मार दिया है मुझे गिरफ्तार कर लो
आरोपित ने पुलिस को कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र सही नहीं था गांव के ही एक युवक के साथ उसके अवैध संबंध थे। उसे कई बार ऐसा करने से रोका था पर वो नहीं मानी। आखिर में ऐसा कदम उठाया है
हिसार/सिरसा, जेएनएन। सिरसा जिले के बड़ागुढ़ा में एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर सरेआम कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित ने इसके बाद खुद पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की बात कही। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव बड़़ागुढ़ा में सुबाखेड़ा रोड पर काला सिंह ने अपनी पत्नी 35 वर्षीय सुखदीप कौर की हत्या की है। आरोपित ने पुलिस को कहा कि उसकी पत्नी का चरित्र सही नहीं था, गांव के ही एक युवक के साथ उसके अवैध संबंध थे। उसे कई बार ऐसा करने से रोका था पर वो नहीं मानी। आखिर में ऐसा कदम उठाना पड़ा।
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सड़क पर महिला का शव पड़ा था और सड़क पर हर तरफ खून फैला हुआ था। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतका की 14वर्षीय बेटी व 10 वर्ष का बेटा हैं। काला सिंह सुबह तैश में आकर अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद स्वयं ही बड़़ागुढ़ा थाना में जाकर पूरी कहानी बता अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप