Move to Jagran APP

रोहतक में लिव इन में रहने का दबाव बनाने वाली महिला सिपाही पर गिरी गाज, सस्‍पेंड कर भेजी जेल

महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। तीन दिन पहले युवक की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि महिला सिपाही ने युवक पर लिव इन में रहने का दबाव बनाया था

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 11:58 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:58 AM (IST)
रोहतक में लिव इन में रहने का दबाव बनाने वाली महिला सिपाही पर गिरी गाज, सस्‍पेंड कर भेजी जेल
लिव इन में रहने का दबाव देने वाली महिला सिपाही सस्पेंड, भेजी जेल

जागरण संवाददाता, रोहतक : युवक पर लिव इन में रहने का दबाव देने वाली महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। तीन दिन पहले युवक की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप था कि महिला सिपाही ने युवक पर लिव इन में रहने का दबाव बनाया और उसका मकान बिकवाकर पांच लाख रुपये भी ऐंठ लिए। महिला सिपाही के सस्पेंड होने के बाद सिटी थाना पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

loksabha election banner

यह था आरोप

सुनारिया कलां गांव निवासी कमलेश ने कुछ दिन पहले गृहमंत्री को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि उसके 20 वर्षीय बेटे रवि को एक महिला सिपाही परेशान कर रही है। महिला सिपाही उसे होटल में लेकर जाती थी और लिव इन में रहने का दबाव डाल रही थी। उसने आधार कार्ड में रवि की उम्र बढ़वाने और रोहतक कोर्ट में लिव इन रिलेशनशिप के कागज तैयार कराने के लिए कहा। उसने घर पर आना-जाना शुरू कर दिया और बताया कि वह रवि से शादी करना चाहती है। जबकि वह पहले से शादीशुदा है। महिला सिपाही ने उसके बेटे का अपहरण भी करा दिया था, जिसके बाद दबाव देकर राजीनामा करा दिया। महिला सिपाही ने उनका मकान तक बिकवा दिया और पांच लाख रुपये व जेवरात भी हड़प लिए थे। गृहमंत्री से शिकायत के बाद सिटी थाना पुलिस ने तीन दिन पहले केस दर्ज कर लिया था।

महिला सिपाही की बहन अभी फरार, दबिश जारी

इस मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज सिंह का कहना है कि महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। उच्च अधिकारियों के आदेश पर महिला सिपाही को सस्पेंड किया गया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस प्रकरण में महिला सिपाही के अलावा एक अन्य महिला पर भी केस दर्ज है, जो रिश्ते में उसकी बहन लगती है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.