Move to Jagran APP

30 दिसंबर को है युवक की शादी, थाने पहुंच महिला खिलाड़ी बोली- मेरे साथ किया दुष्कर्म

भिवानी जिले की रहने वाली महिला खिलाड़ी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप। बोली मुझे दिया था शादी का झांसा अब दूसरी लड़की से कर रहा शादी। पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 05:13 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 05:28 PM (IST)
30 दिसंबर को है युवक की शादी, थाने पहुंच महिला खिलाड़ी बोली- मेरे साथ किया दुष्कर्म
30 दिसंबर को है युवक की शादी, थाने पहुंच महिला खिलाड़ी बोली- मेरे साथ किया दुष्कर्म

रोहतक, जेएनएन। दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वजह भले ही अलग-अलग सामने आ रही हैं मगर मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला भिवानी जिले का है। जहां भिवानी जिले की रहने वाली एक महिला खिलाड़ी ने रोहतक के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब युवक ने दूसरी लड़की के साथ शादी तय कर ली है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

loksabha election banner

मूलरूप से भिवानी जिले की रहने वाली एक महिला खिलाड़ी शीतल नगर के रहने वाले युवक के संपर्क में थी। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला खिलाड़ी ने बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था। इसके बाद से करीब दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपित उसे पटियाला समेत कई अन्य स्थानों पर भी लेकर गया। कुछ दिन पहले आरोपित ने दूसरी लड़की के साथ शादी की तैयारी कर ली। 30 दिसंबर की तारीख भी तय कर दी गई।

हाल ही में उसे पता चला। तब भी आरोपित ने उसे गुमराह किया, लेकिन हकीकत सामने आने पर उसने शादी से मना कर दिया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपित ने उसके साथ धोखा किया है। वह दूसरी जगह पर उसकी शादी नहीं होने देगी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी एक महिला खिलाड़ी ने अपने साथी खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था।

--लड़की ने दुष्कर्म की शिकायत दी थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की 30 दिसंबर को दूसरी लड़की के साथ शादी तय है।

- इंस्पेक्टर कमलेश, महिला थाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.