गुजवि के विद्यार्थियों ने गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना का किया भ्रमण
जागरण संवाददाता, हिसार : गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना की तरफ से न्यूक्लियर पॉवर
जागरण संवाददाता, हिसार : गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना की तरफ से न्यूक्लियर पॉवर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की एमएससी भौतिकी के 35 विद्यार्थियों एवं अध्यापकगणों ने परियोजना का भ्रमण किया।
जन-जागरूकता समिति की तरफ से होशियार ¨सह, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी को संक्षेप में परमाणु ऊर्जा के बढ़ते आयामों के बारे में बताया। इसके अलावा पुतान ¨सह तोमर, प्रमुख (मा.सं.) द्वारा परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक अजित ठाकुर ने परमाणु ऊर्जा से संबंधित मुख्य विषयों से विद्यार्थियों को रूबरू करवाया। भ्रमण के दौरान वैश्विक ऊर्जा परि²श्य, परमाणु ऊर्जा आवश्यकता, भारतीय त्रि-चरणीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम, परमाणु बिजली केंद्र की कार्य-प्रणाली, परमाणु बिजली केंद्र और अपशिष्ट प्रबंधन की विकिरनीय एवं संरक्षा विशेषताओं को दर्शाते हुए परमाणु ऊर्जा और संयंत्र व इनकी सुरक्षा सुविधाओं के विषय पर जानकारी दी गई। परमाणु सयंत्र पर बनी ¨हदी डॉक्यूमेंट्री फिल्म अनलॉ¨कग पॉवर'' विद्यार्थियों को दिखाई गई। विद्यार्थियों ने परियोजना की चल रही तकनीकी एवं इंजीनियरिंग गतिविधियों पर संतोष एवं प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के व्याख्याता डा. रंजीत द्वारा गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना प्रबंधन का आभार व्यक्त किया तथा परियोजना में आयोजित कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी एवं जानकारी से भरपूर बताया।