राखी गढ़ी को विश्व स्तर का पर्यटन स्थल बनाने पर काम कर रही सरकार : अभिमन्यु
संवाद सहयोगी नारनौंद राखी गढ़ी हड़प्पाकालीन सभ्यता की सबसे पुरानी साइट है और अब पूरे
संवाद सहयोगी, नारनौंद : राखी गढ़ी हड़प्पाकालीन सभ्यता की सबसे पुरानी साइट है और अब पूरे विश्व ने स्वीकार कर लिया है कि मानव सभ्यता की शुरुआत यहीं से हुई है। उक्त शब्द पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने राखी गढ़ी में निर्माणाधीन म्यूजियम का औचक निरीक्षण करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इस गांव को सरकार विकसित कर रही है। मेरा सपना है कि इस गांव को पूरे विश्व में ऐसा पर्यटन स्थल बनाया जाए कि इसको देखने पूरी दुनिया यहां पर आए। गांव में 27 करोड़ की लागत से म्यूजियम बनाने का कार्य जोरों से चल रहा है। केन्द्र सरकार ने भी आईकोनिक सेंटर बनाने के लिए राखी गढ़ी के लिए बजट जारी किया है। अब राखी गढ़ी विकसित होगा और बड़े-बड़े साइंटिस्ट यहां शोध करने आएंगे। कैप्टन अभिमन्यु ने विधायक रामकुमार गौतम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास करने के सबके अपने तरीके हैं। मेरा संकल्प मेरे क्षेत्र का विकास है। गौतम के चर्चे आज पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वसम्मति से किसी एक कार्यकर्ता को अध्यक्ष की जिम्मेवारी दे देगी। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा ने दस साल के शासन के दौरान नारनौंद हलके के साथ सौतेला व्यवहार किया है। इस अवसर पर अजय सिधू, मंदीप मलिक, पार्षद संजय खर्ब, प्रेम वर्मा, सुशील खर्ब, प्रेम सिंह मान, नरेश वर्मा, डॉ. पांडे, आजाद शर्मा, कुलदीप गौतम, सुनील बैरागी, सरपंच राजेश राखी, शलैन्द्र कापड़ो, राजेन्द्र सरपंच बास, कमलेश भैणी आदि मौजूद थे।