Move to Jagran APP

अभय सिंह चौटाला बोले- बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए कुलदीप ने जनता पर थौपा आदमपुर उपचुनाव

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए कुलदीप ने आदमपुर की जनता पर उप चुनाव थौपा है। वह खुद को ईडी और इनकम टैक्स में बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं लेकिन इस बार जनता उनको सब सिखाएगी।

By Subhash ChanderEdited By: Manoj KumarPublished: Fri, 07 Oct 2022 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 03:52 PM (IST)
अभय सिंह चौटाला बोले- बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए कुलदीप ने जनता पर थौपा आदमपुर उपचुनाव
अभय सिंह चौटाला ने कहा आदमपुर उपचुनाव जीतने के लिए इनेलो एक विशेष नीति के तहत काम कर रही है

जागरण संवाददाता, हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बेटे को राजनीति में स्थापित करने के लिए कुलदीप ने आदमपुर की जनता पर उप चुनाव थौपा है। वह खुद को ईडी और इनकम टैक्स में बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन इस बार जनता उनको सब सिखाएगी। आदमपुर में वह सीएम बनने के नाम पर वोट मांगते थे, मगर इस बार किसके नाम पर मांगेंगे यह नहीं पता। उप चुनाव को लेकर जिस भी कार्यकर्ता की जहां भी ड्यूटी लगे वह उस जगह रहकर काम करें और वोट डलवाएं। वे हिसार में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक ले रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कुलदीप ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तीफा दिया है। मगर किसान आंदोलन के समय पर उनकी तरफ से दिया गया इस्तीफा किसानों के लिए था। कुलदीप चाहते हैं कि इस उप चुनाव के जरिए बेटे की राजनीति में जगह बन जाए। चौटाला ने कहा कि वोट उसी को मिलता है जो लोगों के लिए लड़ाई लड़ता है। लोकसभा चुनाव ऐसा था जहां स्व. भजनलाल के अपने बूथ पर कुलदीप का बेटा हारा था। उप चुनाव में वह फिर से हारेंगे।

चौटाला ने कहा कि कांग्रेस आदमपुर को अपनी सीट बताती है, जबकि उसके पास अपना स्थानीय प्रत्याशी ही नहीं है। कभी संपत सिंह तो कभी जय प्रकाश की बात की जाती है जो दोनाें ही बाहर से हैं। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि जो बेहतर तरीके से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनको आगे लाना चाहिए। पार्टी यह उप चुनाव जीतेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि देश का माहौल बदल रहा है। हर कार्यकर्ता को चाहिए कि वह अपनी लड़ाई लड़े परिणाम की चिंता न करें।

आठ जोन में बांटा जाएगा हलका

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 57 गांव आते हैं। इनको सात से आठ जोन में बांटा जाएगा। उसमें जिस कार्यकर्ता की ड्यूटी लगेगी वह उसमें रहकर दिन रात काम करें। देवीलाल के इस गढ़ को जीत कर ही जाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.