विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में गर्भपात की दवा लेने वाली युवती गिरफ्तार, भ्रूण को झाड़ियों में फेंका था; गांव के युवक से था प्रेम संबंध

Published: Wed, 30 Sep 2026 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2026 08:22 PM (IST)

हिसार के ऋषि नगर में भ्रूण फेंकने के मामले में पुलिस ने गर्भपात की दवा लेने वाली युवती को गिरफ्तार ...और पढ़ें

हिसार में गर्भपात की दवा लेने वाली युवती गिरफ्तार। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है

हिसार में गर्भपात की दवा लेने वाली युवती गिरफ्तार। फोटो एआई की मदद से बनाई गई है

HighLights

  1. ऋषि नगर में भ्रूण फेंकने के मामले में युवती गिरफ्तार।

  2. युवती ने गर्भपात की दवा लेकर भ्रूण झाड़ियों में फेंका था।

  3. युवक और क्लीनिक संचालक महिला पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

जागरण संवाददाता, हिसार। ऋषि नगर में झाड़ियों में भ्रूण फेंकने के मामले में पुलिस ने गर्भपात की दवा लेने वाली युवती को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस आरोपित युवक और गर्भपात वाली गोलियां देने वाली क्लीनिक संचालक महिला को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने आठ जुलाई को केस दर्ज किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि अनिल कुमार निवासी गांव नियाणा और युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवती के गर्भवती होने के बाद दोनों ने लोकलाज के डर से गर्भपात के बाद भ्रूण को ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों में छोड़ दिया।

जेल भेजी गई महिला

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि युवती ने गर्भपात के लिए एक महिला से दवाई ली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दवाई उपलब्ध कराने वाली महिला गीता बड़ौदा रोड, सोनीपत को गोहाना से गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त महिला की तरफ से कृष्णा क्लीनिक के नाम से बड़ौदा रोड, गोहाना पर क्लीनिक चलाया जा रहा था। आरोपित महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।