यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मां वैष्णो देवी के दर्शन को आई महिला श्रद्धालु की मौत, यात्रा मार्ग में आया हार्ट अटैक
कटड़ा में वैष्णो देवी के दर्शन करने आई एक 80 वर्षीय महिला श्रद्धालु की आद्कंवारी मंदिर क्षेत्र में हृदय गति ...और पढ़ें
-1762884853741_m.webp)
मां वैष्णो देवी के दर्शन को आई महिला श्रद्धालु की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
वृद्धा श्रद्धालु की हृदय गति से मौत
आद्कंवारी मंदिर क्षेत्र में हादसा
शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
संवाद सहयोगी, कटड़ा। वैष्णो माता के दर्शनों को आई एक वृद्ध महिला श्रद्धालु की सोमवार देर शाम को आद्कंवारी मंदिर क्षेत्र में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय नरमा पत्नी दुलीचंद निवासी लांधड़ी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार महिला श्रद्धालु अपने स्वजन के साथ रविवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन को रवाना हुई। तभी आद्कंवारी मंदिर क्षेत्र में उम्रदराज होने के कारण चलने में कठनाई होने लगी। स्वजन वृद्ध महिला को आद्कंवारी मंदिर क्षेत्र में ठहराकर भवन रवाना की ओर प्रस्थान कर गए।
सोमवार को दर्शन करने के बाद स्वजन लौटे और बुजुर्ग महिला को साथ लेकर कटड़ा की ओर निकल पड़े। इस दौरान इंद्रप्रस्थ भोजनालय क्षेत्र के पास अचानक महिला अचेत हो गई, जिसे तुरंत उठकर डिस्पेंसरी ले जाया गया।
वहां डाक्टरों ने हृदय गति रुक जाने के चलते महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद स्वजन के सदस्यों को सौंप दिया है।