हिसार के होटल ब्लू स्टार में जुआ खेलते पकड़े गए 8 लोग, लाखों रुपये बरामद
हिसार में सीआईए पुलिस ने राजगुरु मार्केट स्थित होटल ब्लू स्टार की तीसरी मंजिल पर छापा मारकर जुआ खेलते आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

होटल ब्लू स्टार की तीसरी मंजिल पर जुआ खेलते आठ पकड़े।
HighLights
हिसार के होटल ब्लू स्टार में जुआ खेलते आठ गिरफ्तार।
सीआईए पुलिस ने 2.72 लाख रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए।
राजगुरु मार्केट स्थित होटल की तीसरी मंजिल पर हुई छापेमारी।
जागरण संवाददाता, हिसार। सीआईए पुलिस ने राजगुरु मार्केट स्थित होटल ब्लू स्टार की तीसरी मंजिल पर छापेमारी कर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से 2 लाख 72 हजार 600 रुपये की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने नकदी व ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित किया है।
पुलिस के अनुसार सीआईए टीम को होटल की तीसरी मंजिल पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर छापेमारी की तो आठ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपितों की पहचान उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के रहने वाले व हाल होटल ब्लू स्टार में रहने वाले माही जाक, ज्योतिपुरा मुहल्ला के अजय, 12 क्वार्टर निवासी मंगल, सुदामा, डोगरान मुहल्ला निवासी सुरेंद्र, सिरसा के बेगू रोड निवासी योगेश, तरसेम नगर निवासी दीपक व महाबीर कालोनी निवासी रवि के रूप में हुई है।
