Move to Jagran APP

68 साल बाद सबसे बड़ी जीत, हिसार में भाजपा पहली बार जीती

भाजपा पार्टी बनने के बाद काफी बार चुनाव लड़े गए। कभी किसी के साथ गठबंधन में तो कभी अकेले। लेकिन अकेले में वह चुनाव जीत नहीं पाई थी।

By Edited By: Published: Fri, 24 May 2019 09:20 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:20 AM (IST)
68 साल बाद सबसे बड़ी जीत, हिसार में भाजपा पहली बार जीती
68 साल बाद सबसे बड़ी जीत, हिसार में भाजपा पहली बार जीती

हिसार, जेएनएन। हिसार लोकसभा सीट पर पहला चुनाव 1951 में पहली बार हुआ था। उसके बाद ही भाजपा बनी थी। लेकिन चुनाव के इतिहास में पहली बार तीन लाख 14 हजार 068 वोट से जीता मिली है। इससे पहले 1977 में दो लाख 43 हजार 384 वोट से बीएलडी के इंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। उसके बाद इतनी बड़ी जीत से भाजपा ने पहली बार अपना खाता खोला है।

loksabha election banner

लोकसभा सीट पर चुनाव में प्रत्याशियों की तरफ से शुरू से जो रहा था। 1951 में जब पहली बार चुनाव हुआ तो कांग्रेस से अंचित राम ने 29 हजार 971 वोट से जीत हासिल की थी। उसके बाद प्रत्याशियों की जीत का आंकड़ा बढ़ा। बीच में आंकड़ा कम हुआ लेकिन लाखों तक जीत हासिल करना मुश्किल था। भाजपा पार्टी बनने के बाद काफी बार चुनाव लड़े गए। कभी किसी के साथ गठबंधन में तो कभी अकेले। लेकिन अकेले में वह चुनाव जीत नहीं पाई थी। इस बार मोदी लहर में बड़ी जीत हासिल की है।

किस सन में कितने की जीत
1951 : 29971 वोट से अचिंत राम
1957 : 85244 से ठाकुर दास भार्गव
1962 : 27233 में मनीराम
1967 : 7179 से आर कृष्ण
1971 : 83694 से मनीराम गोदारा
1977 : 243384 वोट से इंद्र सिंह
1980 : 92711 से मनीराम
1984 : 51206 से बीरेंद्र सिंह
1989 : 44679 से जय प्रकाश
1991 : 26194 से नारयण सिंह
1996 : 174652 से जय प्रकाश
1998 : 80491 से सुरेंद्र सिंह बरवाला
1999 : 160452 से सुरेंद्र सिंह बरवाला
2004 : 182768 से जय प्रकाश
2009 : 6983 से भजनलाल
2011 : 6337 से कुलदीप बिश्नोई
2014 : 31847 से दुष्यंत चौटाला।

बीरेंद्र सिंह से हुई थी संसदीय राजनीति की शुरुआत
भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद बृजेंद्र सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह की संसदीय राजनीति की शुरुआत भी हिसार से हुई थी। उनकी तरफ से 1984 में हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उस समय बीरेंद्र सिंह ने 51 हजार से ज्यादा से जीत हासिल की थी। बीरेंद्र सिंह को दो लाख 51 हजार 367 वोट मिले थे। जबकि प्रतिद्वंदी को दो लाख 161 वोट मिले थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.