Move to Jagran APP

हिसार लोकसभा सीट में चार लाख 48 हजार 419 मतदाता नहीं निकले घरों से बाहर

जागरुकता के बावजूद मतदान फीसद में गिरावट आई। सभी विधानसभाओं पर नजर दौड़ाई जाए तो आदमपुर बरवाला और नारनौंद को छोड़ सभी विधानसभाओं में 50-50 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने मत नहीं डाला

By manoj kumarEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 05:42 PM (IST)
हिसार लोकसभा सीट में चार लाख 48 हजार 419 मतदाता नहीं निकले घरों से बाहर
हिसार लोकसभा सीट में चार लाख 48 हजार 419 मतदाता नहीं निकले घरों से बाहर

हिसार, जेएनएन। सरकार ने मतदाताओं को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मतदाताओं को जागरूक करने के बावजूद मतदान फीसद में गिरावट आई। सभी विधानसभाओं पर नजर दौड़ाई जाए तो आदमपुर, बरवाला और नारनौंद को छोड़ सभी विधानसभाओं में 50-50 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। पुरुषों की संख्या मतदान नहीं करने वालों में सबसे ज्यादा रही। आंकड़ों पर गौर किया 4 लाख 48 हजार 419 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया है। इसमें पुरुषों की संख्या 2 लाख 36 हजार 66 है। जबकि मतदान नहीं करने वाली महिलाएं 2 लाख 12 हजार 267 है। महिलाओं और पुरुषों के मतदान नहीं करने वालों के बीच अंतर देखा जाए 23 हजार 799 पुरुष अतिरिक्त है।

loksabha election banner

कुल मतदाता  : 16 लाख 23 हजार 419

कुल मतदान : 11 लाख 75 हजार

कुल प्रत्याशी - 26 प्रत्याशी

कड़ा मुकाबला : भाजपा, कांग्रेस और जजपा

1. आदमपुर

जिन्होंने मतदान नहीं किया :  35571

पुरुषों ने मतदान नहीं किया - 18508 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 17063 महिलाएं

2. उकलाना

जिन्होंने मतदान नहीं किया : 53140

पुरुषों ने मतदान नहीं किया - 27995 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 25143 महिलाएं

3. नारनौंद

जिन्होंने मतदान नहीं किया : 53798

पुरुषों ने मतदान नहीं किया -28596 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 25202 महिलाएं

4. हांसी

जिन्होंने मतदान नहीं किया : 50006

पुरुषों ने मतदान नहीं किया - 26061 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 23945 महिलाएं

5. बरवाला

जिन्होंने मतदान नहीं किया : 44156

पुरुषों ने मतदान नहीं किया - 23024 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 21129 महिलाएं

6. हिसार

जिन्होंने मतदान नहीं किया : 53909

पुरुषों ने मतदान नहीं किया - 27470 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 26418 महिलाएं

7. नारनौंद

जिन्होंने मतदान नहीं किया : 45811

पुरुषों ने मतदान नहीं किया - 24121 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 21690 महिलाएं

8. उचाना कलां

जिन्होंने मतदान नहीं किया : 56021

पुरुषों ने मतदान नहीं किया - 30675 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 25346 महिलाएं

9. बवानी खेड़ा

जिन्होंने मतदान नहीं किया : 55927

पुरुषों ने मतदान नहीं किया - 29596 पुरुष

महिलाओं ने मतदान नहीं किया - 26331 महिलाएं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.