बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों का क्रमिक अनशन 33वें भी जारी
जागरण संवाददाता हिसार सेवा से मुक्त किए गए पीटीआइ अध्यापकों का क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय
जागरण संवाददाता, हिसार: सेवा से मुक्त किए गए पीटीआइ अध्यापकों का क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय पर अग्रोहा ब्लॉक के प्रधान पीटीआइ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में जारी रहा। वहीं क्रमिक अनशन 33 वें में दिन में प्रवेश कर गया। अनशन पर कृष्ण कुमार रघुवीर, गंगाधर और धर्मवीर क्रमिक अनशन पर बैठे।हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रधान विजय सिंह ने कहा कि सरकार पीटीआइ अध्यापकों को राजनीति दुर्भावना का शिकार बना कर सियासत कर रही है। सरकार ने पीटीआई अध्यापकों का दोष ना होते हुए भी नौकरी से निकाल कर बेरोजगारी के नरक में धकेल दिया। धरने पर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ को अपना समर्थन दिया और कहा कि अगर सरकार पीटीआइ शिक्षकों की बहाली नहीं करती है तो हरियाणा रेलवे कर्मचारी हरियाणा पीटीआइ शिक्षकों के संघर्ष में उनके साथ तन-मन-धन का सहयोग करेगा। धरने पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, हरियाणा राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, हरियाणा रोडवेज एसोसिएशन, हरियाणा पात्र अध्यापक संघ व अनेक सामाजिक संगठन और पंचायतों ने धरने को पूर्ण समर्थन दिया।