विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में कूलर में करंट से 23 वर्षीय युवक की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:05 AM (IST)

बरवाला के सुलखनी गांव में रविवार रात कूलर में करंट आने से 23 वर्षीय वीरेंद्र की दुखद मौत हो गई। ...और पढ़ें

हिसार में कूलर में करंट से 23 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

हिसार में कूलर में करंट से 23 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. सुलखनी गांव में 23 वर्षीय वीरेंद्र की करंट से मौत।

  2. कूलर में करंट आने से हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. मृतक वीरेंद्र की पत्नी गर्भवती, परिवार में शोक का माहौल।

संवाद सहयोगी, बरवाला। सुलखनी गांव में रविवार देर रात करीब 11:30 बजे दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक वीरेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र रात को अपने घर में मिट्टी डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान कूलर में अचानक करंट दौड़ गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वीरेंद्र ने पैरों में चप्पल नहीं पहन रखी थी, जिसके कारण अर्थ मिलने से वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर हालत में वीरेंद्र को हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हिसार के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

वीरेंद्र की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में इस परिवार के घर पर पहुंचे। वीरेंद्र ट्रांसपोर्ट के काम से जुड़ा हुआ था और ट्रक चालक के रूप में कार्य करता था। ग्रामीणों के अनुसार वह मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। सोमवार दोपहर गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल के बीच वीरेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया।