Move to Jagran APP

22 मेयर प्रत्याशियों के भविष्य का आज फैसला करेंगे 2 लाख 23 हजार 22 मतदाता

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार को मतदान होगा। इसमें मेयर पद के लिए पूर्व अध्

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 10:32 AM (IST)
22 मेयर प्रत्याशियों के भविष्य का आज फैसला करेंगे 2 लाख 23 हजार 22 मतदाता
22 मेयर प्रत्याशियों के भविष्य का आज फैसला करेंगे 2 लाख 23 हजार 22 मतदाता

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार को मतदान होगा। इसमें मेयर पद के लिए पूर्व अध्यक्ष, निवर्तमान पार्षद से लेकर विधानसभा चुनाव तक लड़ चुके कई प्रत्याशियों की साख दांव पर लगी है। ईवीएम से वोट डलने के साथ उनकी किस्मत भी स्ट्रांग रूम में बंद हो जाएगी। 19 दिसंबर को सभी ईवीएम से वोट की गिनती शुरू होगी तो पता चलेगा कि आखिरकार शहर का प्रथम नागिरक कौन बना। निगम चुनाव को लेकर सभी मेयर प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी हुई है। हर कोई अपने-अपने स्तर पर लगा है। चुनावी मैदान में उतरने इन प्रत्याशियों के पास राजनीति इतिहास भी है तो कुछ ने नगर निगम तो कोई नगर परिषद की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

loksabha election banner

शनिवार को सभी प्रत्याशियों ने पार्टी कार्यालयों में रविवार को होने वाले मतदान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। भाजपा ने सुशीला भवन में 700 एजेंटों को मी¨टग में बुलाया और रविवार को मतदान के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना है इस बारे में बताया। वहीं रेखा ऐरन ने पूर्व मंत्री सावित्री ¨जदल के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया व मतदान को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। इसी तरह रेखा सैनी ने भी अपनी टीम के साथ बैठकें की। सभी प्रत्याशियों का फोकस मतदान वाले दिन अधिक-अधिक लोगों को पो¨लग बूथ तक पहुंचाने का है। इसके लिए विशेष वाहनों की बु¨कग तक की गई है। सबसे ज्यादा डिमांड ऑटो वालों और ई-रिक्शा की है।

---

बॉक्स :::

गौतम सरदाना :

- फोटो : 278

भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गौतम सरदाना ने राजनीति की शुरुआत 1994-95 में छात्र संघ चुनाव से की थी। वह उस समय महासचिव बने थे। उसके बाद 2005 में नगर परिषद के समय पर वह पार्षद रहे। 2009 में उन्होंने सावित्री ¨जदल के खिलाफ विधायक का चुनाव लड़ा। चुनाव में वह 18 हजार से ज्यादा वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। इसी बीच हिसार जनसंघर्ष बनाई गई, जिसके वह अध्यक्ष थे। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भी वह 28 हजार से ज्यादा वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे। राजनीति करने के बाद वह दो माह पहले भाजपा में शामिल हुए थे। अब उनको पार्टी ने मेयर पद के लिए टिकट दी है।

--- रेखा ऐरन :

- फोटो ::: 278 ए

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष हनुमान ऐरन की पत्नी रेखा ऐरन हैं। साल 2013 में पहली बार मेयर का चुनाव हुआ। महिला के लिए मेयर पद आरक्षित कर दिया गया। तब मैदान में रेखा ऐरन वार्ड 20 से पार्षद के रूप में उतरीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी रीना सातरोडिया को हराया। पार्षद बनने के बाद अपने पति हनुमान ऐरन के साथ भापजा पार्टी ज्वाइन की। तब से वह नगर निगम में भाजपा की ओर से मोर्चा संभाले रही। मेयर पद के लिए टिकट नहीं मिलने पर सावित्री ¨जदल और कुलदीप बिश्नोई की तरफ से रेखा को प्रत्याशी बनाकर उतारा गया।

--- रेखा सैनी :

फोटो : 278 बी

पूर्व मंत्री हरि ¨सह सैनी की पुत्रवधू रेखा सैनी निर्वतमान पार्षद है। वह वार्ड नंबर चार से पार्षद रहे। इस बार वह मेयर के लिए मैदान में आई। पूर्व मंत्री ने मेयर पद का चुनाव लड़वाने के लिए कांग्रेस से भी टिकट की मांग की थी लेकिन उनकी तरफ से वह टिकट नहीं दी गई। रेखा ने उसके बाद निर्दलीय के रूप में मेयर का नामांकन भरा था। पूर्व मंत्री हरि ¨सह सैनी सहित अनेक लोग उनके प्रचार में लगे हुए है।

---

अमित सैनी :

फोटो : 278 डी

इनेलो-बसपा गठबंधन के मेयर पद के लिए देवीलाल के साथी रहे रामकुमार सैनी के बेटे अधिवक्ता अमित सैनी मैदान में है। रामकुमार सैनी 1975 से इनेलो से जुड़े हुए हैं। 1994 से 2013 तक वह लगातार इनेलो के हलका अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारणी सहित जिले में भी महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हुए हैं। वे सैनी सभा ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं और 30 सालों से रेलवे रोड दुकानदार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वहीं अमित सैनी जिला बार एसोसिएशन में सचिव, मीडिया प्रभारी और उप प्रधान जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे इनेलो के लीगल सेट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

---

अर¨वद खरींटा :

फोटो : 278 सी

नगर परिषद के समय में अर¨वद खरींटा अध्यक्ष रहे थे। वह इस बार मेयर पद पर चुनाव मैदान में उतरे है। इससे पहले भी नगर परिषद की राजनीति में काफी सक्रिय रहे। कांग्रेस से भी उनकी तरफ से टिकट मांगी गई थी लेकिन ¨सबल पर चुनाव नहीं लड़ने के बाद फैसले के बाद वह प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ गए थे। उनकी तरफ से ¨जदल हाउस पर भी अपनी बात रखी थी लेकिन उनको वहां से भी टिकट नहीं मिला था। उनकी तरफ से नामांकन के साथ ही घोषणाएं भी जारी कर दी थी। ---

ये प्रत्याशी भी हैं मैदान में कृष्ण ऐरन :

फोटो : 278 एफ

कृष्ण ऐरन मेयर पद पर चुनाव लड़ रहीं रेखा ऐरन के देवर हैं। यह मेयर के लिए पहली बार मैदान में है। पिछली बार वार्ड एक से पार्षद का चुनाव लड़ा था। इस बार उनकी पत्नी सुनीता ऐरन वार्ड दो से चुनाव लड़ रही हैं। कृष्ण ऐरन एक मात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने स्टांप पेपर पर अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि अगर मैं हिसार का विकास नहीं कर पाया तो जनता जो सजा देगी वह उन्हें मंजूर होगा।

---

वीएल शर्मा :

फोटो : 278 ई

बैंक से सेवानिवृत्त हुए वीएल शर्मा इस बार मेयर के लिए चुनाव में लतरे हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी आदि के मुद्दे लेकर वह मैदान में है। आम आदमी पार्टी का इनको समर्थन प्राप्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.