विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hisar News: शहर में बनेंगे 20 पक्के कचरा प्वाइंट, रोजाना होगा कचरे का उठान; निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण

By chetan singhEdited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 02 Dec 2023 11:13 PM (IST)

पूरे शहर में कचरा फैलने से रोकने के लिए नगर निगम एक अहम कदम उठाने जा रहा है। शहर में ...और पढ़ें

शहर में बनेंगे 20 पक्के कचरा प्वाइंट, रोजाना होगा कचरे का उठान (फाइल फोटो)
शहर में बनेंगे 20 पक्के कचरा प्वाइंट, रोजाना होगा कचरे का उठान (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। शहर में कचरा फैलने से रोकने के लिए नगर निगम कदम उठाने जा रहा है। उसको लेकर 20 पक्के कचरा प्वाइंट बनाए जाएंगे। इससे रोजाना कचरे का उठान किया जाएगा। इसको लेकर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने शनिवार को सफाई व्यवस्था को लेकर शहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल सिंह, सीएसआई राजकुमार, एएसआई संदीप कुमार व दरोगा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहें।

20 पक्के कचरा प्वाइंट बनेंगे

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर के जितने भी कचरा प्वाइंट है उनको मर्ज किया जाएगा। एक एरिया के दो से तीन प्वाइंटों को एक जगह मर्ज किया जाए। कचरा प्वाइंटों को मर्ज करने के बाद उनकी चारदीवारी निकाल कर पक्का किया जाएगा। इस प्रकार पूरे शहर में लगभग 20 के करीब पक्के कचरा प्वाइंट बनेंगे। इन पक्के कचरा प्वाइंटों से रोजाना पूरे कचरे का उठान व सफाई होगी। उन्होंने कहा कि कचरा प्वाइंट पक्के बनने के बाद कूड़ा इधर-उधर नहीं फैलेगा और हर रोज सफाई होती रहेगी जिससे प्वाइंटों से बदबू भी नहीं आएगी।

शहर में रोड पर नहीं होगा कचरा प्वाइंट

निरीक्षण के सबसे पहले निगम आयुक्त रेड स्क्वेयर मार्केट पहुंचे, जहां पर कचरा लगभग तीन जगह एकत्रित होता था। निगम आयुक्त ने इसे एक जगह एकत्रित करने की आदेश दिए। इसके बाद निगम आयुक्त ग्रीन स्क्वेयर मार्केट पहुंचे जहां पर मार्केट के साथ ही एक छोटा एमआरएफ या पक्का कचरा प्वाइंट बनाने के आदेश दिए। इसके बाद निगम आयुक्त कैमरी रोड स्थित दो प्वाइंट पर पहुंचे। वहां पर भी पक्के कचरा प्वाइंट बनाने के आदेश दिए।

इस प्रकार निगम आयुक्त अधिकारियों के साथ शहर के लगभग 10 प्वाइंटों का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त ने कहा कि शहर में रोड पर कोई भी कचरा प्वाइंट नहीं होगा। पक्के कचरा प्वाइंटों के लिए शहर में ऐसी जगह चयनित की गई है जिससे किसी को परेशानी ना हो। इसके अलावा शहर में कोई भी कचरा पॉइंट नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Haryana: HTET परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए मुस्तैद दिखा प्रशासन, चेकिंग करके ही परीक्षार्थियों को दिया प्रवेश