Move to Jagran APP

आचार संहिता से ठीक पहले 20 करोड़ के टेंडर जारी, 6 करोड़ के प्रोसेस में

विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम प्रशासन ने हिसार में करीब 26 कर

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 07:02 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:36 AM (IST)
आचार संहिता से ठीक पहले 20 करोड़ के टेंडर जारी, 6 करोड़ के प्रोसेस में
आचार संहिता से ठीक पहले 20 करोड़ के टेंडर जारी, 6 करोड़ के प्रोसेस में

जागरण संवाददाता, हिसार : विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम प्रशासन ने हिसार में करीब 26 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी है। शहर में एक तरफ मौजूदा सरकार से लेकर विपक्ष की पार्टियां चुनावी प्रचार में अपना दम दिखाएंगी। वहीं निगम प्रशासन ठेकेदारों के माध्यम से शहर में विकास कार्य करवाएगा। आसार संहिता लगने से पहले नगर निगम प्रशासन ने शहर के 110 विकास कार्यों के टेंडर की कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इस प्रक्रिया में करीब 80 फीसदी विकास कार्यों के टेंडर हो चुके है जबकि करीब 20 फीसदी कार्य ऐसे भी है जिसमें तकनीकी कारणों से दिक्कतों के चलते उनमें से कई टेंडर रद्द हो सकते है। फिलहाल मेयर गौतम सरदाना के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की झड़ी लगने वाली है। 20 करोड़ के कार्यों के जारी हुए वर्कऑर्डर

loksabha election banner

हरियाणा में चुनाव आयोग कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीफ का ऐलान कर सकता है। नगर निगम प्रशासन ने इससे पहले 20 करोड़ के विकास कार्यों के वर्कआर्डर जारी कर दिए है। वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 15, 17, 18 और 20 वार्ड के विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए है। इन वर्क ऑर्डर में एजेंसी व ठेकेदार शहर में सड़क निर्माण, पार्क के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटें लगाने और सीसीटीपी लगाने सहित विभिन्न विकास कार्यों के वर्कआर्डर जारी कर दिए गए है। आगामी समय में जनता को टूटी सड़कों से राहत मिल पाएगी। सिरसा रोड पर मैन सड़क से एफसीआई गोदाम की तरफ करीब दो दशक से बदहाल सड़क की प्रशासन ने सुध ली है। जबकि अनाज मंडी के पीछे वाली इस सड़क पर प्रतिदिन बड़े स्तर पर वाहनों की आवाजाही रहती है। इस सड़क को दुरुस्त करने की व्यापारियों की लंब समय से मांग थी जो अब पूरी होगी। सिरसा रोड़ से एफसीआई गोदाम के सामने की यह सड़क 25 लाख रूपये की लागत से दुरुस्त की जाएगी। बाक्स...

1.50 करोड़ से बदली जाएगी शहर की एलईडी

शहर के 5 वार्डों की एलईडी बदली जाएगी। जिसमें वार्ड-1 से वार्ड-5 शामिल है। इन वार्डों की खराब व पुरानी स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर करीब 80 लाख रुपये की नई एलईडी लाइटें लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर के तीन सेक्टर सेक्टर 14, सेक्टर 13 और अर्बन एस्टेट टू में करीब 76 लाख रुपये में बदली व नई एलईडी लगाए जाएंगी। जेई रामदीया शर्मा ने बताया कि शहर में करीब 1.50 करोड़ की एलईडी लाइटें लगाने की टेंडर औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। बाक्स..

विभिन्न वार्डों में 20 करोड़ के विकास कार्य टेंडर जारी

वार्ड 1 : न्यू अग्रवाल कॉलोनी में सड़कों का निर्माण 26.54 लाख रूपये, न्यू ऋषि नगर में मास्टिक लेयर का 8 लाख 83 रूपये।

वार्ड 2 : हाउसिग बोर्ड कॉलोनी में 25.69 लाख रूपये से सड़कें बनाई जाएगी। एफसीआई गोदाम के सामने 24.64 लाख रूपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी।

वार्ड 3 : कमला नगर में ढाई लाख रूपये की लागत से सड़क पर मास्टिक लेयर बिछाई जाएगी।

वार्ड 4 : उतम नगर व मेहता नगर में 25 लाख रूपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी।

वार्ड 5 : न्यू आदर्श स्कूल के पास 25 लाख रूपये की सड़कें बनाई जाएगी।

वार्ड 15 : निरंकारी भवन रोड एरिया में 25 लाख 91 हजार रूपये की लागत से सड़कें बनाई जाएगी। सर्वोदय अस्पताल के पास 16 लाख 44 हजार रूपये की लागत से सड़क बनाई जाएगी।

वार्ड 17 : पटेल नगर में 72 लाख रूपये के मास्टिक लेयर के काम होंगे।

वार्ड 18 : आजाद नगर के पार्क का 74 लाख रूपये से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पैरामाउंट के पास दो लाख 92 हजार रूपये की लागत से मास्टिक लेयर बिछाई जाएगी।

वार्ड 20 : प्रेम नगर, प्रीति नगर सहित 2.5 करोड़ रूपये के काम होंगे। बाक्स...

110 विकास कार्यों में ये होंगे काम, इनमें 20 फीसदी नहीं अभी नहीं चढ़े सिरे विकास कार्य.................बजट एस्टीमेट (लाख में)

पुरानी ऑटो मार्केट रोड रिपेयर - 168.32

इंद्रप्रस्त कालोनी में सड़क निर्माण 40.62

पथरो वाली गली में रोड मास्टिक 26.98

शहीद राजगुरु मार्केट चौक, नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेच्यू व सड़क रेपेयर - 2.50

उत्तम नगर व मेहता नगर गली निर्माण 25.66

न्यू आदर्शहाउ स्कूल से विक्रम चौहान गली - 25

वार्ड 6 में महेंद्र फोजी से कम्यूनिटी सेंटर गली निर्माण - 13

सेक्टर 9-11 में केबल व पाइप लाइन - 14.50

नगर सुधार मंडल - स्ट्रीट लाइट रिपेयर - 2.75

हॉकी स्टेडियम में वीआईपी सीटिग - 5

सातरोड स्टेडियम बाउंड्री वॉल - 13.60

वार्ड-18 के महेश नगर सहित वार्ड की सड़के - 108.53

वार्ड-19 अमर इन्कलेव के पास सहित कई गली निर्माण - 90.39

जवार नगर गली नंबर-1 व संगम पार्क के पास मास्टिक - 87.14

पटेल नगर रोड रिपेयर - 75

भामाशाह नगर गल में मास्टिक - 39.72

सर्वोदय हस्पताल सड़क निर्माण - 16.44

विशाल, विनोद और तरसेम नगर गली निर्माण - 43.64

नेताजी कालोनी, महावीर कालोनी, राजीव नगर, भ्रबहम ज्ञान कुटिया, योग स्कूल सड़क निर्माण - 147.13

वार्ड-9 में श्रीनगर कालोनी, आदर्श नगर, विनोद नगर सहित दूसरे एरिये में सड़क निर्माण - 85.74

वार्ड-19 आजाद नगर श्मशानघाट दीवार - 72

पटेल नगर के शिव पार्क, चारोधाम, गांधी पार्क, त्रिकोणा पार्क, गोकुल पार्क, त्रिवेणी पार्क, महर्षी दयानंद पार्क, आस्था पार्क, न्यू मॉल कालोनी पार्क, श्री साइ सेवा समिति पार्क का नवीनीकरण - 58

शिव कालोनी सड़क व सूर्य नगर मैन गली सहित शहर निर्माण - 75.79

वार्ड-9 पार्क 1,2,4,5,6 और 7 में धोलपुर के साथ नवीनीकरण - 49.27

वार्ड-1 से 20 तक रोड रिपेयर - 100 वर्जन :-

विकास कार्यों के लिए लगाए गए टेंडर ओपन किया जा रहे है। कई वार्डों की सड़क, पार्क निर्माण आदि के वर्कआर्डर जारी किये गए है। जल्द ही विभिन्न वार्डों में काम भी शुरू हो जाएगी।

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.