Move to Jagran APP

अर्बन एस्टेट में 183 महिलाओं व बच्चों में जांचा एनीमिया, 170 में मिली कमी

जागरण संवाददाता हिसार नो योर एचबी यानि अपने हीमोग्लोबिन को जानें अभियान काफी तेजी से बढ

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 07:25 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 07:25 AM (IST)
अर्बन एस्टेट में 183 महिलाओं व बच्चों में जांचा एनीमिया, 170 में मिली कमी
अर्बन एस्टेट में 183 महिलाओं व बच्चों में जांचा एनीमिया, 170 में मिली कमी

जागरण संवाददाता, हिसार :

loksabha election banner

नो योर एचबी यानि अपने हीमोग्लोबिन को जानें अभियान काफी तेजी से बढ़ रहा है। अलग-अलग इलाकों में महिलाओं के खून की जांच करने पर पता चल रहा है कि कई महिलाएं व बच्चे हैं जिनमें एनीमिया के हल्के या अधिक चिताजनक लक्षण मौजूद हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अर्बन एस्टेट और डीसी कॉलोनी में 472 महिलाओं व बच्चों के रक्त की जांच की। जिसमें अर्बन एस्टेट में अभियान के दौरान 183 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। हीम वैन में जांच के दौरान 164 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 6 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 13 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया। इस प्रकार से 183 में से 170 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण पाए गए। ---------------- डीसी कॉलोनी: 280 में से 240 के खून में एनीमिया के मिले लक्षण डीसी कालोनी क्षेत्र में जांच के दौरान 289 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। हीम वैन में जांच के दौरान 214 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 17 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 9 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 49 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया।यहां 280 की जांच की गई जिसमें कुल 240 के रक्त में एनीमिया के लक्षण मिले। स्वस्थ पाए गए सभी महिलाओं व बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशंसा-पत्र वितरित किए गए। जिन महिलाओं व बच्चों का हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित स्तर से नीचे था, उन्हें एक माह के लिए आयरन, फॉलिक एसिड तथा अन्य दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.