आशा वर्करों को 18 हजार मासिक वेतन दिया जाए
संवाद सहयोगी, हिसार : आशा वर्करों ने मांगों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। हजारों क
संवाद सहयोगी, हिसार : आशा वर्करों ने मांगों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में क्रांतिमान पार्क में आशा वर्कर एकत्रित हुई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्षता आंगनबाड़ी की नेता रोशनी, सुनीता, अंग्रेज ने संयुक्त रूप से की। उपायुक्त कार्यालय पर संबोधित करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड सुरेश कुमार ने बताया की वर्करों को पक्का किया जाए ,तब तक 18000 न्यूनतम वेतन घोषित किया जाए। 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी हो, पीएफ बोनस, ईएसआइ व पेंशन की व्यवस्था करे आदि मांगे रखी। सीटू के राज्य सचिव सुरेखा ने बताया की देश भर में आज लगभग 50 लाख वर्कर हड़ताल पर है। सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष सुखबीर ¨सह ने बताया की आज तो स्कीम वर्करों की हड़ताल का समर्थन करने आए है । 30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन होगा रिटायर्ड कर्मचारी के राज्य अध्यक्ष आरसी जग्गा ने बताया की भाजपा की सरकार आम लोगों को जात, धर्म पर लड़वा रही है। माकपा की जिला सचिव कामरेड शकुंतला जाखड़ ने आज प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों के साथ हो रही दर्दनाक घटनाओं पर रोष जताया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेन्द्र मान, सचिव अनिल शर्मा सीटू जिला प्रधान का. देशराज, सचिव मोहन लाल, विरेंद्र दुर्जनपुर, भवन निर्माण कामगार यूनियन के नेता मनोज विराट नगर ने समर्थन किया। संचालन आंगनवाड़ी की नेता कृष्णा शर्मा, कृष्णा जांगड़ा, विच भाटला, आशा वर्करो की नेता सीमा, दर्शन सरहेड़ा,रंजू दौलतपुर, मिड डे मिल नेता गड्डी भिवानी रोहिला आदि ने भी संबोधित किया। 21जनवरी को सर्व कर्मचारी संघ की रैली में शामिल होना, पहले से पानी की दो हफ्ता नहरी पानी की मांग पर बैठे किसानों को समर्थन व 30 जनवरी को जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का प्रस्ताव पास किया गया।