Move to Jagran APP

16 साल के किशोर ने पांच साल की बच्‍ची से किया दुष्‍कर्म, परिजनों ने चंगुल से छुड़ाया

दुष्कर्म का शिकार हुई बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी। पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसे पास के खेतों में ले गया व आरोप है कि किशोर ने बच्ची से दुष्कर्म किया।

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 03:33 PM (IST)
16 साल के किशोर ने पांच साल की बच्‍ची से किया दुष्‍कर्म, परिजनों ने चंगुल से छुड़ाया
16 साल के किशोर ने पांच साल की बच्‍ची से किया दुष्‍कर्म, परिजनों ने चंगुल से छुड़ाया

हांसी/हिसार, जेएनएन। हिसार जिले के हांसी शहर में एक हफ्ते के अंदर बच्ची से दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है। शहर की एक कालोनी में 5 साल की बच्ची के साथ 16 साल के नाबालिग किशोर ने ही दुष्कर्म जैसी करतूत को अंजाम दिया।

prime article banner

मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का शिकार हुई बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी। पड़ोस में रहने वाला एक किशोर उसे पास के खेतों में ले गया व आरोप है कि किशोर ने बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपित किशोर भी अपनी मौसी के घर आया हुआ था। परिजनों ने खेतों जाकर बच्ची को किशोर के चंगुल से मुक्त करवाया।

पुलिस में दी शिकायत में बच्ची के परिजनों ने कहा कि बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में अपनी मौसी के घर आया हुआ किशोर उसे बहला फुसलाकर कालोनी के पास खेतों में ले गया। किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची को ढूंढते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोर परिजनों को देखते ही मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंचे। महिला पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की शिकायत दी गई है। पुलिस ने 376 आइपीसी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। जिस युवक पर आरोप लगे हैं वह भी नाबालिग है।

 - एसआइ, निर्मला, महिला थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.