Move to Jagran APP

16 लाख 31 हजार 809 मतदाता आज करेंगे 26 प्रत्याशियों का फैसला, बूथ सजे

हिसार लोकसभा चुनाव की आखिरी रात के साथ खेल की मुहरे बिछ चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 10:22 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 06:27 AM (IST)
16 लाख 31 हजार 809 मतदाता आज करेंगे 26 प्रत्याशियों का फैसला, बूथ सजे
16 लाख 31 हजार 809 मतदाता आज करेंगे 26 प्रत्याशियों का फैसला, बूथ सजे

जागरण संवाददाता, हिसार : लोकसभा चुनाव की आखिरी रात के साथ खेल की मुहरे बिछ चुकी है। रविवार को 16 लाख 31 हजार 809 मतदाता हिसार लोकसभा सीट के 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे शुरु होने वाला मतदाता शाम छह बजे खत्म होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। शनिवार को सभी पोलिग पार्टियां ईवीएम मशीन और अन्य सामान लेकर शाम तक बूथ पर पहुंच गई। उनकी तरफ से बूथ तैयार कर दिया गया है। अब रविवार सुबह मतदान शुरू होने का इंतजार है।

loksabha election banner

चुनाव को लेकर हिसार लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा क्षेत्र में 1751 पोलिग स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशन पर 16 लाख 31 हजार 809 मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। चुनाव के दिन सुरक्षा की ²ष्टि से भारी पुलिस बल के अलावा अ‌र्द्ध सैनिक बल को लगाया गया है। इसमें 208 अति संवेदनशील, 218 संवेदनशील और 20 क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं। इन बूथ पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। फोर्स के अलावा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सुबह छह बजे होगा मोक पोल

मतदान शुरू होने से पूर्व सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच मोक पोल करवाया जाएगा। इस पोल में सभी के समक्ष ईवीएम में वोट डाल कर उनको दिखाया जाएगा। उसके बाद मशीन को शून्य कर मतदान के लिए लगा दिया जाएगा। यदि किसी पार्टी की तरफ से उस पर सवाल खड़े किए जाते है तो उनको संतुष्ट भी किया जाएगा।

प्रशासन ने बांटी वोटर स्लिप

प्रशासन की तरफ से मतदाता को बूथ तक लाने के लिए उनको फोटो युक्त वोटर स्लिप दी गई है। इस स्लिप में मतदाता की फोटो भी लगी हुई ताकि किसी प्रकार की गलती न हो सके। वोटर को यह स्लिप बीएलओ के माध्यम से घर-घर भिजवाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने को यदि कोई वोटर कार्ड नहीं लेकर जाता है वह दूसरी फोटो युक्त अपनी आइडी से भी अपना वोट डाल सकेगा।

दिव्यांग मतदाता का विशेष रहेगा ख्याल

बूथ पर आने वाले दिव्यांग मतदाता को लाने के लिए सरकारी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उनकी मतदत के लिए बूथ पर एनएसएस, एनसीसी के वॉलिटियर्स को लगाया गया है। वह उनको सीधा बूथ के अंदर लेकर जाएंगे और उनका वोट डलवाएंगे।।

यह प्रत्याशी मैदान में

भाजपा से बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस से भव्य बिश्रोई, सीपीआई (एम) से सुखबीर सिंह, बसपा से सुरेंद्र शर्मा, इनेलो से सुरेश कौथ, बहुजन मुक्ति पार्टी से जयभगवान, भारतीय जनराज पार्टी से दारासिंह, जननायक जनता पार्टी से दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय भागीदारी समाज पार्टी से पवन फौजी, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से विकास गोदारा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से शशि भारत भूषण, भारत प्रभात पार्टी से संदीप, सपाक्स पार्टी से काका साहिल ठकराल और निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अनूप महता, आत्मप्रकाश, कुलदीप भुक्कल, दीपक, प्यारेलाल वकील, प्रदीप कुमार, बजरंग वत्स, बिजेंद्र, मांगेराम वर्मा, शमशेर सिंह, सलीम दीन, सुधीर गोदारा व सुमित कुमार मैदान में हैं। इनके अलावा चुनाव में नोटा 27वें प्रत्याशी के रूप में रहेगा।

ये हैं विस सेग्मेंट के एआरओ

47-आदमपुर विस सेग्मेंट के एआरओ (सहायक रिटर्निंग अधिकारी) हिसार के एसडीएम परमजीत सिंह, 48-उकलाना विस सेग्मेंट के एआरओ डीआरओ राजबीर सिंह धीमान, 49-नारनौंद विस सेग्मेंट के एआरओ डीडीपीओ अश्वीर सिंह, 50-हांसी विस सेग्मेंट के एआरओ हांसी के एसडीएम वीरेंद्र सिंह सहरावत, 51-बरवाला विस सेग्मेंट के एआरओ बरवाला के एसडीएम सुशील कुमार, 52-हिसार विस सेग्मेंट के एआरओ रोडवेज जीएम विकास यादव, 53-नलवा विस सेग्मेंट के एआरओ अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान, 37-उचाना कलां विस सेग्मेंट के एआरओ जींद के डीआरओ संजय बिश्रोई तथा 59-बवानी खेड़ा विस सेग्मेंट के एआरओ भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त डा. मनोज कुमार हैं।

80 बूथों की होगी वेब कास्टिग

प्रशासन की तरफ से लोगों को सुविधा देने की बीड़ा उठाते हुए 80 बूथों की वेब कास्टिग करने का निर्णय लिया है। बूथों की पहचान कर उन पर इंटरनेट फैसिलिटी और टैबलेट सुविधा दी गई ताकि सही तरीके से वेब कास्टिग हो सके। प्रशासन की तरफ से बूथ में आने जाने वालों के साथ पूरी जानकारी लाइव दिखाई जाएगी। आम आदमी घर बैठे उसे देख सकेगा। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से हर तरह की गतिविधि पर नजर रखने के लिए 450 से अधिकार डिजिटल और वीडियो कैमरा भी लगाए गए हैं।

100 से अधिक वीवी पैट खराब

मतदाता के दिन वीवी पैट मशीन काफी ज्यादा सेंसटिव मशीन है। उसको बचाने के लिए अलग तरह की व्यवस्था होगी। सात सेंसर होने के कारण यह किसी भी कारण से खराब हो सकती है। अभी तक हुई रिहर्सल व जांच के दौरान ही 100 से ज्यादा मशीन खराब हुई है।

----------

8398 सर्विस मतदाता लोकसभा में

हिसार लोकसभा सीट की बात करें तो 8398 मतदाता इस सीट पर दूसरी जगह देश की रक्षा के लिए लगे हुए है। इसमें 271 महिला वोटर भी शामिल हैं। उनकी तरफ से अभी तक वोट को भेजा जा रहा है। एक आंकड़ों पर नजर डाले तो करीब एक हजार वोट वापस प्रशासन के पास आ चुके है। इन वोट को गिनने के लिए अलग से एआरओ व टेबल लगाकर काउंटिग की इजाजत मांगी गई है लेकिन वह अभी नहीं मिली है।

कुल मतदाता : 16 लाख 31 हजार 809

पॉलिग स्टॉफ : 6212

वॉलिटियर्स : 500

व्हीकल प्रयोग : 663

माइक्रो आ‌र्ब्जवर : 205

सेक्टर ऑफिसर : 115

जोनल मजिस्ट्रेट : 62

एआरओ, आरओ सहित स्टॉफ : 1026

पुलिस फोर्स : 2800

अ‌र्द्ध सैनिक बल : 500 कुल मतदाता

हिसार लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हलका में बूथ व मतदाता विधानसभा का नाम बूथ पुरुष महिलाएं कुल वोट

आदमपुर 180 86393 73782 160175

उकलाना 203 104984 88304 193288

नारनौंद 221 108116 88651 196767

हांसी 193 97738 83142 180880

बरवाला 173 91835 78813 170648

हिसार 144 85863 76205 162068

नलवा 180 87401 76468 163869

उचाना कलां 225 112432 92923 205355

बवानीखेड़ा 232 107656 91103 198759

कुल योग 1751 882418 749383 1631809

--------

रविवार को होने वाले मतदाता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 1751 बूथ पर 16 लाख 31 हजार 809 मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस व जवानों को लगाया गया है।

- अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.