Move to Jagran APP

14 दिन गंदगी से तंग आकर व्यापारियों ने उठाई झाडू, हड़ताली कर्मचारियों ने किया अभद्र व्यवहार

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर में पिछले 14 दिनों से सफाई नहीं होने के कारण कई इलाक

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 May 2018 09:16 AM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 09:16 AM (IST)
14 दिन गंदगी से तंग आकर व्यापारियों ने उठाई झाडू, हड़ताली कर्मचारियों ने किया अभद्र व्यवहार
14 दिन गंदगी से तंग आकर व्यापारियों ने उठाई झाडू, हड़ताली कर्मचारियों ने किया अभद्र व्यवहार

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर में पिछले 14 दिनों से सफाई नहीं होने के कारण कई इलाकों में बीमारियां फैलने के हालात बन गए हैं। 45.5 डिग्री तापमान और गंदगी के कारण लोगों को बदबू भरे माहौल में रहना पड़ रहा है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए मंगलवार को मोहना मंडी में व्यापारियों और ग्रीन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने झाडू थाम सफाई करवानी शुरू कर दी। आधे घंटे तक सफाई चलती रही, उसके बाद नगर निगम के हड़ताली कर्मचारी पहुंचे और माहौल बदतर हो गया। व्यापारियों के अनुसार हड़ताल में शामिल अधिकारियों में से ड्राइवर मंजीत ने आते ही बदसलूकी शुरू कर दी और गलत भाषा प्रयोग किया। इसके बाद वहां पर सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की और सारा सामान अपने कब्जे में ले लिया। व्यापारियों ने नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल व पुलिस हेल्प लाइन पर फोन किया। ऐसे में न तो निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे और न ही पुलिस फोर्स आई। एक घंटे तक बहस करने के बाद हड़ताली कर्मचारी सारा सामान अपने साथ लेकर वापस चले गए और इकट्ठा किया गया कूड़ा फिर सड़कों पर फैला गए। व्यापारियों ने इस संबंध में निगम के आलाधिकारियों को फोटो, वीडियो आदि के अलावा जानकारी दी। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी लिखित में शिकायत मिलने का इंतजार करते रहे। ताकि कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सके।

loksabha election banner

इतना कुछ होने के बावजूद व्यापारियों ने हार नहीं मानी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को पांच दिन का वक्त दिया है। यदि पांच दिनों में सरकार के साथ उनका कोई समाधान निकले या न निकले। छठे दिन वह अपना सफाई अभियान शुरू कर देंगे।

...

- बॉक्स :::

इस प्रकार चला घटनाक्रम पिछले 14 दिनों से निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के बदतर हालातों को देखते हुए। ग्रीन वेलफेयर एसोसिएशन की टीम स्वच्छता अभियान के सदस्य ने व्यापारियों की मांग पर मोहना मंडी से लेकर पारिजात चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया। मंडी टीम के व्यापारियों की मांग पर एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से इस अभियान की अगुवाई की। सुबह सात बजे मोहना मंडी चौक से व्यापारी झाडू, कस्सी व अन्य सामान लेकर सफाई करने में जुट गए। मोहना मंडी चौक पर 30 मिनट ही सफाई की होगी तभी वहां पर नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारी पहुंच गए। निगम के हड़ताली कर्मचारियों के साथ जहां टीम के प्रधान प्रवीण गुप्ता व मौजिज लोग बातचीत कर रहे। वहीं अन्य व्यापारी व टीम के सदस्य सफाई अभियान में लगे रहे। सफाई अभियान जारी रखते हुए जब टीम के सभी सदस्य सुशीला भवन के पास पहुंचे तो नगर निगम का एक मंजीत नामक कर्मचारी ने व्यापारियों से बदतमीजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध किया तो वहां उनकी नेता गुरचरन ¨सह ने बीच बचाव किया। गुरचरन ¨सह ने व्यापारियों से बातचीत कर प्रधान प्रवीण कुमार के साथ सहयोग को लेकर हुए समझौते के बारे में जानकारी दी। इस पर व्यापारियों ने उनकी मांग मानते हुए कहा कि एसोसिएशन व व्यापारी पांच दिनों तक कोई सफाई अभियान नहीं करेंगे। उसके बाद लोगों की मांग पर सफाई अभियान शुरू हो जाएगा। जब व्यापारियों ने जमा किए हुए कचरे के ढेर को उठाने की बात कही तब हड़ताली कर्मचारियों ने कचरा उठाने से मना कर दिया। व्यापारियों ने बताया कि उनका सामान भी सभी छीनकर ले गए। जिसमें झाडू, तसले, कस्सी व रेहड़ी आदि थी। साथ ही उन्होंने सफाई करने वाले चार-पांच कर्मचारियों की पिटाई तक कर डाली।

..

बॉक्स :::

इधर, 14वें दिन भी जारी रही हड़ताल :::

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल आज 14 वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता हिसार इकाई के प्रधान प्रवीन कुमार ने की व संचालन सहसचिव राजेश बागड़ी ने किया। आज प्रदेश सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ नगर निगम के पांच कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे, वहीं गत दिवस क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों का अनशन समाप्त करवाया गया।

...

बॉक्स

सर्व कर्मचारी संघ ने जलाईं भाजपा के घोषणा पत्र की प्रतियां अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक के कर्मचारियों ने क्रांतिमान पार्क से प्रदर्शन करते हुए सभी ने फव्वारा चौक पर भाजपा सरकार द्वारा 2014 में हुए विधानसभा चुनाव मे जारी किए गए घोषणापत्र (संकल्प पत्र) की प्रतियां जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। आम सभा व प्रदर्शन की अध्यक्षता सकसं ब्लाक हिसार के प्रधान दीपक लोट व संचालन ब्लाक सचिव अशोक सैनी ने किया। संघ के नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समय रहते हड़ताली कमचारियों से बातचीत कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करें नहीं तो यह हड़ताल प्रदेश के तमाम कर्मचारियों की हो सकती है। बॉक्स

यह किया एलान

- 24 तारीख को 8 बजे से 12 बजे तक जल सप्लाई एवं सीवरेज व्यवस्था ठप करके नगरपालिका के समर्थन में सरकार की कर्मचारी एवं जनविरोधी नीतियों का विरोध जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी करवाएंगे। इसके अलावा हिसार में तीनों विभागों के कर्मचारी एचएययू के गेट नंबर चार के सामने स्थित पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त हिसार के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

- बिजली कर्मचारी 25 मई को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर पूरे प्रदेश मे दो घंटे सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में काम छोड़ हड़ताल करेंगे।

...

बॉक्स :::

डा. अंबेडकर संघर्ष समिति हरियाणा ने नगर पालिका कर्मचारियों को समर्थन

डा. अंबेडकर संघर्ष समिति की विशेष बैठक संत कबीर छात्रावास में हुई। जिसकी अध्यक्षता जोगीराम खुंडिया ने की। बैठक में नगर पालिका के सफाई एंव अन्य कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन व प्रदेश में वर्तमान दलित वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार व सुरक्षा को लेकर बैठक की। जोगिराम खुंडिया ने कहा किा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों के हितों में निर्णय नहीं ले रही है। 13 दिनों से चल रही हड़ताल पर कोई ठोस निर्णय लेने में आनाकानी कर रही है। मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगें माननी चाहिए।

..

बॉक्स :::

यह कहना है निगम अधिकारियों का

निगम के आलाधिकारियों ने कहा कि उन्हें व्यापारियों ने कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है। लिखित में शिकायत मिलती है तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी। नियम सभी के लिए समान है।

.

बॉक्स :::

विभिन्न प्रदर्शन व बैठकों में ये रहे मौजूद सीटू के का. सुरेश कुमार, नरेश कांगड़ा, सुरेन्द्र मान, अनिल शर्मा, नरेश गौतम, जगमिन्द्र पुनियॉ, ईश्वर पुनियॉ, राज

कुमार भानखड़, चन्द्र प्रकाश नागर, विरेन्द्र कुमार, सोना देवी, सुरज प्रकाश भाटिया, रमेश आहुजा, सुभाष कौशिक, सुरेन्द्र कांगड़ा, छत्रपाल, अशोक अठवाल, दर्शन जग्गा, सुरेन्द्र फौजी, राजबीर अग्रोहा व सत्यनारायण गौतम, इस अवसर पर उदयभान चोपड़ा, गुरु रविदास महासभा के प्रधान जयपाल रंगा, विक्रांत बागड़ी, विजेंद्र ¨सह, रत्न बड़गुर्जर, शीशपाल चालिया, कैप्टन तुलाराम, राजकुमार, प्रवीणकुमार, इंद्राज भारती, सज्जन ढोकवाल, धूप ¨सह, सुनील , सतीश आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.