Move to Jagran APP

टोक्यो पैरालंपिक 2020 के लिए 14 एथलीटों को मिला कोटा, इनमें महिला केवल एकता भ्‍याण

महिलाओं की कमी इस बार टोक्यो पैरालंपिक में देश का प्रदर्शन कर सकती है कमजोर। हिसार में सहायक रोजगार अधिकारी एकता ने दुबई चैंपियनशिप में देश के लिए हासिल किया कोटा

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 11:22 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:22 AM (IST)
टोक्यो पैरालंपिक 2020 के लिए 14 एथलीटों को मिला कोटा, इनमें महिला केवल एकता भ्‍याण
टोक्यो पैरालंपिक 2020 के लिए 14 एथलीटों को मिला कोटा, इनमें महिला केवल एकता भ्‍याण

हिसार [वैभव शर्मा] दुबई में हुई वर्ल्‍ड पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर देश को 2020 में टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक के लिए पैरा एथलेटिक्स में कुल 14 कोटे मिले हैं। इनमें से 13 कोटे पुरुष खिलाड़ी लेकर आए हैं, जबकि मात्र एक कोटा हिसार की एकता भ्याण लेकर आई है। उन्होंने क्लब थ्रो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर यह कोटा हासिल किया।

loksabha election banner

एकता भ्याण ने बताया कि इस चैंपियनशिप में देश से पांच पैरा एथलीट दुबई गई थीं। एकता के अनुसार अब आगामी ट्रायल ही निर्धारित करेगा कि देश से पैरालंपिक के लिए कौन सी पैरा खिलाड़ी टोक्यो पैरालंपिक में शामिल होगी। हालांकि महिला खिलाडिय़ों की कम संख्या टोक्यो पैरालंपिक में देश का प्रदर्शन कमजोर कर सकती है। गौरतलब है कि पैरा एथलेटिक्स में ट्रैक और फील्ड के खेल होते हैं, जिसमें डिस्कस थ्रो, क्लब थ्रो, शाटपुट, जेवलिन थ्रो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि खेल शामिल हैं।

क्या होता है कोटा

यहां कोटे से तात्पर्य है ओलंपिक के लिए खिलाडिय़ों का संख्या का निर्धारण करना। दरअसल ओलंपिक खेलों के लिए किस देश से कितने खिलाड़ी जाएंगे, उसका कोटा फिक्स होता है। सामान्य खिलाडिय़ों में यह कोटा मिलने के बाद वही खिलाड़ी सीधे ओलंपिक में भाग ले सकता है। मगर पैरा एथलेटिक में जो एथलीट कोटा लेकर आता है, वह देश के नाम होता है। कौन पैरालंपिक में भाग लेगा, यह ट्रायल के बाद तय होता है।

जून के बाद होंगे ट्रायल

टोक्यो में आयोजित पैरालंपिक खेलों के लिए जून या जुलाई में स्पोट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ट्रायल आयोजित कराएगा। ट्रायल में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। संभवत: ट्रायल दिल्ली या बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे। दुबई पैरा एथलेटिक चैंपियनिशप में भारत से एकता भ्याण, कशिश लाखड़ा, राम्या एनएस, करम ज्योति, सिमरन ने भाग लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.