Move to Jagran APP

हरियाणा की 12 वर्षीय बेटी ने किया कमाल, रोहताश खिलेरी के साथ फ्रैंडशिप पर्वत किया फतह

पर्वतारोही रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर चुके हैं। फिलहाल वह सेवन समिट के मिशन पर हैं। साथ ही वह नए पर्वतारोहियों के सपनों को पूरा करने में सहयोग कर रहे हैं। अब वह अपनी स्टूडेंट 12 साल की अनु यादव को सफलतापूर्वक चढ़ाई कराने में भी सफल रहे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 03:13 PM (IST)
हरियाणा की 12 वर्षीय बेटी ने किया कमाल, रोहताश खिलेरी के साथ फ्रैंडशिप पर्वत किया फतह
पर्वतारोही रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर चुके हैं।

हिसार, जेएनएन। हिसार के गांव मलापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में स्थित माउंट फ्रैंडशिप पर्वत पर तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की है। इसके साथ ही वह इस चोटी पर हिसार की अपनी स्टूडेंट 12 साल की अनु यादव को सफलतापूर्वक चढ़ाई कराने में भी सफल रहे। विदित रहे कि पर्वतारोही रोहताश खिलेरी इससे पहले माउंट एवरेस्ट को फतेह कर चुके हैं।

loksabha election banner

फिलहाल वह सेवन समिट के मिशन पर हैं। इसके साथ ही वह नए पर्वतारोहियों के सपनों को पूरा करने में भी सहयोग कर रहे हैं। रोहताश खिलेरी ने अभी तक एशिया के माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो और यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एलब्रुस को दो बार फतेह कर चुके हैं।

एवरेस्ट पर 24 घंटे रुक कर तिरंगा फहराना चाहते हैं रोहताश

रोहताश खिलेरी माउंट एलब्रुस को समर और विंटर में फतेह करने वाले पहले भारतीय हैं। रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर 24 घंटे रूक कर भारत के तिरंगे को लहराना चाहते हैं। पर्वतारोही खिलेरी ने बताया कि उन्हें 1 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट की दोबारा चढ़ाई के लिए जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस साल उनका अभियान रद्द हो गया। इसलिए उन्होंने ट्रेनिंग को जारी रखने के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली के पास फ्रैंडशिप पर्वत को फतह करने का मन बनाया।

इसके लिए उन्होंने 7 अक्टूबर 2020 को हिसार की 12 साल की लड़की अनु यादव को साथ लेकर फ्रैंडशिप पर्वत पर चढ़ाई करने की शुरुआत की और 9 अक्टूबर को 11 बजकर 25 मिनट पर फ्रैंडशिप पर्वत की चोटी पर तिरंगा लहरा दिया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरू अशोक शुक्ल, बहन विकास राणा, अमन फिटनेस के डायरेक्टर अमन वर्मा को दिया है, जिनका सहयोग उन्हें निरंतर मिलता रहा है।

इससे पहले यह रही है उपलब्धियां

- माउंट एवरेस्ट 16 मई 2018

- माउंट किलिमंजारो 23 जुलाई 2018

- माउंट एलब्रुस 4 सितंबर 2018

- माउंट एलब्रुस 1 फरवरी 2020

- माउंट फ्रैंडशिप 9 अक्टूबर 2020


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.