11 दिन, 19 टीमें, 342 हॉकी खिलाड़ी, 44 मुकाबले, 308 गोल और हरियाणा चैंपियन
फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी को 2-1 से पराजित कर चैम्पियन बना। झारखंड की टीम ने साई को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
जेएनएन, हिसार : हिसार एस्ट्रोटर्फ पर 9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियन वुमेन नेशनल चैंपियनशिप-2019 में हरियाणा के सिर ताज सज गया। हरियाणा टीम के खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर टीम को फाइनल में 2-1 के मुकाबले में जीत दिलाई। हरियाणा की टीम के खिलाड़ी मैच के तीसरे व चौथे क्वार्टर पर मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी टीम खिलाडिय़ों पर हावी हुए और दो गोल कर 2-1 के स्कोर से मैच जीत लिया। वहीं तीसरे स्थान के लिए हॉकी झारखंड और स्पोर्ट एथोरिटी आफ इंडिया की टीम के बीच हुआ। जिसमें झारखंड की टीम ने 7-2 के स्कोर से मैच जीतकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं साई एक बार फिर चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रही। इस अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि खेल निदेशक भूपेंद्र ङ्क्षसह, मेयर गौतम सरदाना, एडीसी एएस मान, भाजपा नेता मनदीप मलिक, हॉकी इंडिया सिलेक्सन टीम के चीफ कोच बीपी गोङ्क्षवदा, हॉकी हरियाणा से सुनील मलिक, सीनियर कोच आजाद ङ्क्षसह मलिक, कोच विजेंद्र, साई इंचार्ज प्रोमिला शर्मा और ओलंपियन पूनम मलिक मौजूद रही।
27 मई को हिसार एस्ट्रोटर्फ पर 9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियन वुमेन नेशनल चैंपियनशिप-2019 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 20 टीमों को आमंत्रित किया गया। जिसमें 19 टीमों ने भाग लिया। मिजोरम की टीम प्रतियोगिता में नहीं पहुंच पाई। 19 टीमों ने 11 दिन बेहतर देख प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेटियों ने चिलचिलाती गर्मी में एस्ट्रोटर्फ पर बेहतरीन स्टिक का जादू दिखाया। गर्मी अधिक होने के कारण उनका हौंसला बढ़ाने के लिए पवेलियन में दर्शक तो कम पहुंचे लेकिन खिलाडिय़ों हौंसला देखने लायक था। उन्होंने बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी।
चैंपियनशिप का पूरा ब्योरा
. विजेता बनी हरियाणा की टीम के चैंपियनशिप में कुल गोल - 61
. उपविजेता एमपी एकेडमी ने चैंपियनशिप में कुल गोल - 35
. प्रतियोगिता का आगाज - 27 मई 2019
. प्रतियोगिता का समापन - 7 जून 2019
. प्रतियोगिता चली - 11 दिन
. कुल टीमों ने लिया भाग - 19
. कुल खिलाड़ी - 342
. मुकाबले खेले गए - 44
. मैन ऑफ दा मैच - 20 गोल के साथ दीपिका
. हरियाणा की टीम पर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी प्रतियोगिता में गोल कर पाए - मात्र 5
. एमपी एकेडमी ने प्रतियोगिता में कुल गोल गाए - मात्र 3
. टुर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत - झारखंड ने 25-0 के स्कोर से कुर्ग को हराया।
. हरियाणा की दूसरी बड़ी जीत - 22-0 बिहार को हराया।
बाक्स
चैंपियनशिप में कुल गोल - 308
. फील्ड गोल - 239
. पेनल्टी कॉर्नर से गोल - 62
. पैनल्टी स्टॉक से गोल - 7
हरियाणा की जीत का ऐसे चला सफर
. फाइनल में मध्यप्रदेश एकेडमी को 2-1 से हराया।
. सेमीफाइनल में झारखंड को 2-1 से हराया।
. क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 9-0 से पराजित किया।
साल 2018 हरियाणा से इसी मैदान पर बना था चैंपियन
8वीं सब जूनियर नेशनल वुमेन हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी है। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने मध्य प्रदेश एकेडमी को 6-1 से हराया। मैच में इस बार बेस्ट प्लेयर दीपिका ने ही साल 2018 में भी मैच के शुरुआत के 19वें मिनट गोल कर टीम के खिलाडिय़ों को 1-0 से बढ़त दिलाकर हौंसला बढ़ाया था और हरियाणा 6-1 से विजेता बना।
दीपिका बनी बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट
हिसार की दीपिका हरियाणा की टीम में छा गई। साल 2018 में बेस्ट प्लेयर चुनी गई दीपिका ने साल 2019 में भी अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। दीपिका ने लगातार दूसरी बार बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। उसने प्रतियोगिता में 20 गोल कर अपनी स्टिक का दम दिखाया। दीपिका की खेल प्रतिभा को टीम कोच से लेकर दर्शकों तक से सराहा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप