विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए एक ही पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन

By JagranEdited By:
Published: Thu, 04 Aug 2022 09:06 PM (IST)

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों के आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य//ड्ड2ड्डह्मस्त्रह्य.द्दश्र1.द्बठ्ठ तैयार किया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए एक ही पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए एक ही पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों के आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ड2ड्डह्मस्त्रह्य.द्दश्र1.द्बठ्ठ तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि इन दिनों 14 राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस पोर्टल पर जाकर व्यक्ति या संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत के महोत्सव की कड़ी में केंद्र सरकार के इस प्रयोग से पुरस्कारों के चयन में पारदर्शिता और अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक तथा संगठन को सुविधा प्रदान करता है कि वह केंद्र सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों और संगठनों को नामित करें।

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर पद्म पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक, वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-वयोश्रेष्ठ सम्मान के लिए 18 अगस्त तक, व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2021 के लिए 28 अगस्त, व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 के लिए भी 28 अगस्त, दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने में लगे संस्थानों के लिए वर्ष 2021 तथा 22 को लेकर राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भी 28 अगस्त, नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर, सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 अगस्त और जीवन रक्षा पदक के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।