Move to Jagran APP

जन-आक्रोश रैली में चुन्नी व पटका में नजर आएंगी महिलाएं: सुमित्रा चौहान

जासं, गुरुग्राम: महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने दावा किया है कि 29 अप्रैल को दिल्ली

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 08:03 PM (IST)
जन-आक्रोश रैली में चुन्नी व पटका में नजर आएंगी महिलाएं: सुमित्रा चौहान
जन-आक्रोश रैली में चुन्नी व पटका में नजर आएंगी महिलाएं: सुमित्रा चौहान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने दावा किया है कि 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान कांग्रेस पार्टी की तरफ से आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में प्रदेश के कोने-कोने से महिला कार्यकर्ता आएंगी। सभी तिरंगी चुन्नी व पटका में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से 15 हजार महिलाएं रैली में शिरकत कर भाजपा सरकार को हटाने की नींव रखेंगी। वे कांग्रेस के जिला कार्यालय पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अन्नू पटौदी (ग्रामीण) और शहरी जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा के संयोजन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहीं थी। सुमित्रा ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश अब दुष्कर्म के मामलों में आगे बढ़ रहा है जो बेहद शर्म की बात है। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार साल में अपराध चार गुना बढ़ा है तथा कभी विकास व भाईचारे के रूप में जाना जाने वाला हरियाणा अब रेप कैपिटल बन गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सुनीता सहरावत, रंजीता मेहता, वंदना पोपली, बिमला सरोहा, रश्मी सरोहा, बृजेश यादव, निर्मल यादव, सुरेश यादव, सुधा भारद्वाज, सविता चौधरी, राजरानी, रीना देवी, राजबाला, रामवती, गिन्नो देवी सरपंच आदि भी मौजूद थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.