कट्टा लेकर मेट्रो स्टेशन पहुंची महिला गिरफ्तार
सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर पहुंची एक महिला के पास से सीआइएसएफ टीम ने कट्टा बरामद किया है। महिला ने एक बैग में अवैध हथियार छिपा रखा था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 09:04 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:12 AM (IST)
जासं, गुरुग्राम: सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर पहुंची एक महिला के पास से सीआइएसएफ टीम ने कट्टा बरामद किया है। महिला ने एक बैग में अवैध हथियार छिपा रखा था। जांच में पकड़े जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की पहचान अलीगढ़ निवासी रूबी के रूप में हुई। उसने पूछताछ में बताया कि वह कंट्टा अलीगढ़ से लेकर गुरुग्राम आई थी। यहां से मेट्रो से दिल्ली जा रही थी और वहां से अलीगढ़ जाना था। कट्टा लेकर क्यों चल रही थी इस सवाल पर उसने कहा कि उसे तो एक रिश्तेदार ने बैग पहुंचाने के लिए कहा था। उसे पता ही नहीं था कि इसमें कट्टा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें