गांव घामड़ोज में देखा गया तेंदुआ
गांव घामड़ोज की अरावली पहाड़ी के नजदीक बने मकानों के आसपास बुधवार रात लगभग 9 बजे एक तेंदुए को देखा गया। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासी महेश राघव के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए की तस्वीर कैद है। तेंदुआ एक कुत्ते पर हमला करता नजर आ रहा है। राघव के पड़ोसी ने भी तेंदुए को देखा।
संस, सोहना (गुरुग्राम) : गांव घामड़ोज की अरावली पहाड़ी के नजदीक बने मकानों के आसपास बुधवार रात लगभग 9 बजे एक तेंदुए को देखा गया। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासी महेश राघव के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए की तस्वीर कैद है। तेंदुआ एक कुत्ते पर हमला करता नजर आ रहा है। राघव के पड़ोसी ने भी तेंदुए को देखा।
लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक न तो पुलिस ही पहुंची थी और न ही वन्य जीव शाखा की टीम ही। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से वन्य जीवों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। गांव पातली में भी तेंदुए को लेकर कई दिनों तक हड़कंप मचा रहा। इस बारे में मंडलीय वन्य जीव अधिकारी श्यामसुंदर कौशिक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो सके।