रात का पारा गिरा, बदला मौसम
रात के तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम बदल गया है। रातें सर्द होने के साथ ही दिन का तापमान भी 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त हल्की धुंध छाने के साथ ही धूप की तल्खी भी कम रही। दिन में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 2
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 07:05 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम : रात के तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम बदल गया है। रातें सर्द होने के साथ ही दिन का तापमान भी 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त हल्की धुंध छाने के साथ ही धूप की तल्खी भी कम रही। दिन में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी दो दिन तक मौसम के साफ रहने और सुबह के समय हल्की धुंध छाने के आसार हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें