बूंदाबांदी से बदला मौसम, दिन भर छाए रहे बादल
बूंदाबांदी होने से शुक्रवार को मौसम बदल गया। दिनभर आसमान काले घने बादलों से घिरा रहा और दिन में 12 बजे के बाद बूंदाबांदी हुई। हवा नहीं चलने के कारण उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:33 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बूंदाबांदी होने से शुक्रवार को मौसम बदल गया। दिनभर आसमान काले घने बादलों से घिरा रहा और दिन में 12 बजे के बाद बूंदाबांदी हुई। हवा नहीं चलने के कारण उमस और गर्मी ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो से तीन दिन तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें