Move to Jagran APP

नर सेवा नारायण का प्रतीक होगा विवेकानंद आरोग्य केंद्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा द्वारा बनाए गए विवेकानंद आरोग्य केंद्र का शुभारंभ रविवार को ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल करेंगे। अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह के अलावा संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल एवं प्रांत संघचालक पवन ¨जदल आदि शरीक होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 04:42 PM (IST)
नर सेवा नारायण का प्रतीक होगा विवेकानंद आरोग्य केंद्र
नर सेवा नारायण का प्रतीक होगा विवेकानंद आरोग्य केंद्र

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा द्वारा बनाए गए विवेकानंद आरोग्य केंद्र का शुभारंभ रविवार को ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल करेंगे। अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर ¨सह के अलावा संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमचंद गोयल एवं प्रांत संघचालक पवन ¨जदल आदि शरीक होंगे। केंद्र में गरीब व असहाय लोगों के लिए नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। तैयारी की समीक्षा को लेकर आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने शनिवार को केंद्र में बैठक की। इसमें आयोजन के दौरान की जिम्मेदारी तय कर दी गई।

loksabha election banner

यह जानकारी शनिवार को भारत विकास परिषद गुरुग्राम की महाराणा प्रताप शाखा के संरक्षक व उद्योगपति विनोद मित्तल एवं अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश लैब की व्यवस्था की गई है। इसमें खून जांच, एक्स-रे, एमआरआइ, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, इको, डायलसिस, सीटी स्कैन, डाप्लर सहित कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नर सेवा नारायण सेवा का प्रतीक यह केंद्र होगा। केंद्र बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पैसे के अभाव में इलाज न होने की वजह से किसी की जान न जाए। समय-समय पर केंद्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से संबंधित सेमिनार एवं गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए केंद्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हॉल भी बनाया गया है। आरोग्य केंद्र का निर्माण सेक्टर 12ए में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय के ठीक बगल में किया गया है। यहां तक कहीं से भी पहुंचने में लोगों को परेशानी नहीं होगी। 24 घंटे किया जाएगा केंद्र का संचालन

भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा के संरक्षक विनोद मित्तल का कहना है कि विवेकानंद आरोग्य केंद्र का लाभ पूरे देश के लोग उठा सकते हैं। 24 घंटे केंद्र का संचालन जारी रहेगा। मरीजों को बेहतर गाइड करने के लिए भी एक-दो विशेषज्ञ हमेशा केंद्र में उपलब्ध रहेंगे। समाज के सहयोग से केंद्र का संचालन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.