अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक निकला हत्यारोपित
अपराध शाखा फरुखनगर पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान एक युवक तो दो साल पहले बसई गांव के एक युवक की हत्या का आरोपित निकला दूसरा आरोपित भी लूटपाट के मामले में वांछित था। पुलिस ने बसई फ्लाईओवर के नीचे दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इसमें एक ने अपना नाम समीर निवासी गांव बसई दूसरे ने अपना नाम शशिकांत निवासी गांव बसई बताया। पुलिस ने उनके कब्जा से एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए। शशिकांत ने
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : अपराध शाखा फरुखनगर पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान एक युवक तो दो साल पहले बसई गांव के एक युवक की हत्या का आरोपित निकला। दूसरा आरोपित भी लूटपाट के मामले में वांछित था।
पुलिस ने बसई फ्लाईओवर के नीचे दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इसमें से एक ने अपना नाम समीर निवासी गांव बसई तथा दूसरे ने अपना नाम शशिकांत निवासी गांव बसई बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए।
शशिकांत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने जमीनी विवाद के चलते 22 जून 2017 को नरेंद्र निवासी बसई की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब दो महीने पहले जमानत पर आया था।
समीर ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसने अपने अन्य साथियों सहित कुतुबगढ़ दिल्ली से एक गाड़ी लूटी थी। इस वारदात के संबंध में दिल्ली के थाना छावला में मामला दर्ज है। इस मामले में दिल्ली पुलिस को समीर की तलाश है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि दोनों आपस में दोस्त हैं और शशिकांत का किसी से जमीनी विवाद चल रहा है। इसके चलते अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियार रखने लगा, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।