यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैप्टन उमंग भारद्वाज को दी गई श्रद्धांजलि
शौर्य चक्र विजेता कैप्टन उमंग भारद्वाज को उनके 19वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम कर्नल पब्लिक स्कूल परिसर में हुआ।

जासं, गुरुग्राम: शौर्य चक्र विजेता कैप्टन उमंग भारद्वाज को उनके 19वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम कर्नल पब्लिक स्कूल परिसर में हुआ। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले बलिदानी को सभी ने नमन किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) राज कादियान, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) बलबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान (रिटा.) मौजूद रहे। सभी ने बलिदानी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैप्टन उमंग भारद्वाज भारद्वाज के पिता कर्नल (रिटा.) कंवर भारद्वाज ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। राव गंगाबिशन सीडी फाउंडेशन का रक्तदान शिविर
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: राव गंगाबिशन सीडी फाउंडेशन ने सीडी इंटरनेशनल स्कूल में राव गंगाबिशन की 98वीं जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया। रक्तदान शिविर सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की टीम के सहयोग से लगाया गया। शिविर में 60 यूनिट रक्तदान हुआ। सेक्टर-71 स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहतास बेदी रहे। रोहतास बेदी, सीडी स्कूल के निदेशक यशपाल यादव, स्कूल की चेयरपर्सन रेखा यादव ने गंगाबिशन की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए गए। यशपाल यादव ने देश के लिए बलिदान देने वाले राज खटाना के बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की पेशकश की। कोरोना काल में जिन विद्यार्थियों के माता या पिता असमय काल का ग्रास बन गए उनको 12वीं कक्षा तक स्कूल में निशुल्क पढ़ाने की घोषणा की। शिविर में स्कूल की उप प्रधानाचार्य अंजू यादव, सीनियर कोआर्डिनेटर शशि शर्मा, रेनू जांगड़ा, रेनू यादव, प्रवीण यादव, शरद तिवारी, विजय कुंवर, परितोष व संदीप ने मुख्य भूमिका निभाई।
