Move to Jagran APP

राफेल डील में हर स्तर पर बरती गई पारदर्शिता : डॉ. महेश शर्मा

केंद्रीय पर्यावरण एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि राफेल डील में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। 10 प्रतिशत कम रेट पर डील हुई है। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से बौखला गए हैं। वे बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। चाहे वह कुछ बयानबाजी करें, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 04:43 PM (IST)
राफेल डील में हर स्तर पर बरती गई पारदर्शिता : डॉ. महेश शर्मा
राफेल डील में हर स्तर पर बरती गई पारदर्शिता : डॉ. महेश शर्मा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: केंद्रीय पर्यावरण एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि राफेल डील में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। 10 प्रतिशत कम रेट पर डील हुई है। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से बौखला गए हैं। वे बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। चाहे वह कुछ बयानबाजी करें, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। इसे कोई नहीं बचा सकता। श्रीराम मंदिर के निर्माण में भी कांग्रेस बाधा बन रही है। भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही स्वीकार करने के लिए कांग्रेस पार्टी तैयार नहीं है। देश के लोग सब कुछ देख रहे हैं।

loksabha election banner

शनिवार को सेक्टर 29 स्थित ¨कगडम ऑफ ड्रीम्स में आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राफेल डील में किसी भी स्तर पर कमी नहीं है कि कांग्रेस इसके ऊपर राजनीतिक रोटी सेंक सके। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी तरह फेल हो चुके हैं। वे किसी भी विषय पर सही से जवाब नहीं दे पाते हैं। उन्हें जितना बताया जाता है उतना आकर मीडिया के सामने बोलते हैं या फिर भाषण देते हैं। राम मंदिर निर्माण की बाधाएं होंगी दूर

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जन्मभूमि पर होकर रहेगा। निर्माण में जो भी बाधाएं हैं उन्हें दूर करने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। जल्द ही इस दिशा में सफलता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस दिशा में प्रयासरत हैं। कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती है कि जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो। प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी अब कांग्रेस पार्टी को नहीं बचा सकता। प्रियंका गांधी वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। वह राहुल गांधी के लिए पूरी प्ला¨नग तैयार करती रही हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा 2014 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.