दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर लगा जाम
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह 1000 बजे से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। देखते ही देखते कुछ देर में यह यहां पर जाम गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से यहां रोजाना जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है।
जासं, गुरुग्राम: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह 10:00 बजे से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। देखते ही देखते कुछ देर में यह यहां पर जाम लग गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से यहां रोजाना जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा कहा जा रहा था कि जाम कांवड़ यात्रा के कारण लग रहा है मगर अब यह यात्रा संपन्न हो गई है। इसके बाद लगे जाम से पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। एक्सप्रेस-वे पर दोपहर लगभग 2:00 बजे तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। गुरुग्राम से दिल्ली जा रहे विकास मिश्र ने बताया कि वह रोजाना आते-जाते पिछले 15 दिन से यहां जाम लग रहा है। अब तो कांवड़ यात्रा समाप्त हो चुकी है। इसके बाद भी जाम का लगना परेशानी का विषय है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप