अंडरपास में क्रेन के फंसने से लगा जाम
झाड़सा चौक अंडरपास में क्रेन के फंसने से आधे घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 08:35 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम : झाड़सा चौक अंडरपास में क्रेन फंस जाने से आधे घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। काफी मशक्कत के बाद क्रेन को निकाला गया। दो महीने पहले भी एक क्रेन के अंडरपास में फंसने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी। या तो अंडरपास की ऊंचाई कम है या फिर क्रेनों की ऊंचाई अधिक है। इस वजह से समस्या पैदा होती है।
वाहन चालकों का कहना है कि अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने के लिए नीचे से सड़क की ऊंचाई कम करने के ऊपर जोर दिया जाए। ट्रक चालक राजकुमार ने बताया कि कई बार ट्रक एवं बस के फंसने का अंदेशा रहता है। अंडरपास की ऊंचाई कम है या ठीक है, इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एनएचएआइ के निदेशक एके शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें