Move to Jagran APP

किसान को मिलेगा अच्छे दाम पर फसल बेचने का मौका

कृषि विधेयक संसद के दोनों सदनों में पास होने पर किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि अब उनको अपनी फसल अधिकतम मूल्य पर स्थानीय मंडी में बेचने का अधिकार रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 08:37 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 08:58 PM (IST)
किसान को मिलेगा अच्छे दाम पर फसल बेचने का मौका
किसान को मिलेगा अच्छे दाम पर फसल बेचने का मौका

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: कृषि विधेयक संसद के दोनों सदनों में पास होने पर किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि अब उनको अपनी फसल अधिकतम मूल्य पर स्थानीय मंडी में बेचने का अधिकार रहेगा। साथ में उनको अब अपनी फसल देश की किसी भी मंडी में अच्छे दामों पर बेचने का विकल्प मिलेगा।

loksabha election banner

किसानों के साथ ही इस विधेयक से मत्स्य पालन व पोल्ट्री फार्म से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। किसानों का कहना है कि इससे किसान को दोहरा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी आय दोगुनी करने का मौका मिल रहा है। इससे आर्थिक आजादी के साथ फसल किसी भी मंडी में बेचने का विकल्प खुलेगा। कृषि विशेषज्ञ भी इस विधेयक को किसानों के हित में बता रहे हैं। यह विधेयक किसानों के पूरी तरह हित में होगा। कुछ लोग इस विधेयक के बारे में तरह-तरह की बातें करके किसानों को बरगला रहे हैं। वे लोग किसान हितैषी नहीं हैं। किसान को पूरे देश में किसी भी मंडी में अपनी फसल बेचने का मौका मिल रहा है। इससे अच्छा क्या हो सकता है। अधिकतम मूल्य कम नहीं करना चाहिए।

चंदन सिंह, किसान मैं तो इस विधेयक के पारित होने से काफी खुश हूं। किसान को अपने आसपास की मंडी में अपनी फसल बेचने का विकल्प भी खुला है। जब दूसरे व्यापारी अपने सामान को कहीं भी जाकर बेच सकता है तो किसान को भी इसकी आजादी मिले तो क्या नुकसान है।

धर्मवीर, किसान किसानों के लिए यह कानून बनाने के लिए काफी दिनों से बातचीत चल रही थी। अब इस कानून को पारित कर किसानों के लिए फायदे का सौदा कर दिया। किसानों के हित में होने वाले काम के लिए बिना बात की राजनीति की जा रही है। किसान को तो अपने फायदे से मतलब है।

महेंद्र, किसान कृषि विधेयक के पास होने से ना केवल फसल उगाने वाले किसानों को फायदा होगा, बल्कि इस विधेयक से मत्स्य पालन और पोल्ट्री फार्म चलाने वाले किसान भी लाभान्वित होंगे। इसमें सबसे बड़ी चिता यह है कि सरकार धीरे-धीरे फसलों के अधिकतम मूल्य को कम ना कर दे। इस बात को लेकर किसान चिंतित हैं।

गुलशन, किसान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.