असौड़ा मार्ग पर जलभराव, नागरिकों का प्रदर्शन
रेलवे स्टेशन से असौड़ा को जाने वाले मार्ग पर हुए जलभराव पर रविवार को लोगों ने पालिका के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बार बार शिकायत करने के बाद भी अफसर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन से गांव असौड़ा को जाने वाले मार्ग पर कई वर्ष से गंदे पानी का भराव हो रहा है। संजय विहार कॉलोनी के कुछ मकानों, सर्वोदय कॉलोनी, ओम
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
रेलवे स्टेशन से असौड़ा को जाने वाले मार्ग पर हुए जलभराव को लेकर रविवार को लोगों ने पालिका के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बार बार शिकायत करने के बाद भी अफसर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन से गांव असौड़ा को जाने वाले मार्ग पर कई वर्ष से गंदे पानी का भराव हो रहा है। संजय विहार कॉलोनी के कुछ मकानों, सर्वोदय कॉलोनी, ओम विहार और वैशाली कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यह पानी इस मार्ग पर भरा रहता है। इस कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेता रुद्राक्ष त्यागी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अफसर गंभीर नहीं हैं। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नरेश त्यागी, त्रिसंत पंडित, राहुल ¨सह, राहुल ठेकेदार, राहुल, अमित, लक्ष्मीकांत, ऊषा, लता,राजा आदि मौजूद थे।