लग रहा है जल्द विश्वगुरु बनेगा भारत: जीएल शर्मा
सृष्टि फाउंडेशन की ओर से रविवार शाम द्रोण पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा शरीक हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के ऊपर प्रकाश डाला।
जासं, गुरुग्राम : सृष्टि फाउंडेशन की ओर से रविवार शाम द्रोण पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा शरीक हुए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के ऊपर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि जीएल शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया में देश का डंका बजाया था। उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना देखा था। लग रहा है जल्द ही उनका सपना पूरा होगा। सृष्टि फाउंडेशन के महासचिव अवधेश कुमार ¨सह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र से भावी पीढि़यों को अवगत कराना होगा। इससे उनमें जोश का संचार होगा। विशिष्ठ अतिथि डॉ. शिवानी शोलापुरे ने स्वामी विवेकानंद के दर्शन को विस्तार से रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पर्णकुटी आश्रम के कृष्णा महाराज ने बच्चों के संस्कार पर बल दिया। अध्यक्षता द्रोण पब्लिक स्कूल के निदेशक भीष्म भारद्वाज ने की जबकि संचालन अमित तिवारी ने किया। गायक कौशल किशोर झा एवं मेघा ¨सह ने अपनी प्रस्तुति से हर किसी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। छात्रा आकांक्षा ¨सह एवं अदिति ने अपने नृत्य से मन मोह लिया। आयोजन में राजेश पटेल, मुकेश जांगड़ा, विष्णु शर्मा, सत्येंद्र ¨सह, रामआसरे पांडेय, रितेश कुमार, वीरु ¨सह, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, वरुण कुमार ¨सह, सीमा शर्मा, अमीषा ¨सह एवं अनु पंघाल आदि ने भूमिका निभाई।