सेक्टर-47 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष चुने गए सुनील यादव
सेक्टर-47 आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी के चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच सुनील यादव अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र त्यागी 13 मतों से पराजित हो गए।
फोटो 25 जीयूआर 17 संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: सेक्टर-47 आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी के चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच सुनील यादव अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र त्यागी 13 मतों से पराजित हो गए। कार्यकारिणी की पूरी टीम सुनील यादव के पैनल की चुनी गई, जबकि वीरेंद्र त्यागी के पैनल के सभी प्रत्याशी हार गए।
सेक्टर-47 के चुनाव के लिए कई दिनों से गहमागहमी चल रही थी। कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सुनील यादव व विरेंद्र त्यागी की टीम आमने-सामने थी। सुनील यादव अध्यक्ष पद के लिए विजयी रहे। उनको 140 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी विरेंद्र त्यागी को 127 मत मिले। 140 मत लेकर दिलीप सिंह टोकस उपाध्यक्ष पद के लिए, 167 मत लेकर जसवंत सिंह महासचिव पद के लिए, 140 मत लेकर राजकुमार यादव कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। संयुक्त सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवार जीते। रविद्र कुमार को 149, ओमवती को 143 और अनिल मदान को 148 मत मिले। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सुनील यादव ने कहा कि सेक्टर में काफी विकास कार्य कराए जाने हैं। सभी मतभेदों को भुलाकर सेक्टर के सभी लोगों को साथ लेकर सेक्टर का पूर्ण विकास कराया जाएगा। नगर निगम के अधीन आने के बाद निगम पार्षद का सहयोग भी सेक्टर के विकास के लिए जरूरी हो गया है। नगर निगम पार्षद कुलदीप यादव के साथ मुलाकात कर सेक्टर में विकास कार्यों गति दी जाएगी।